सावधान! कहीं आपके घर तो नहीं आ रहा नकली आलू, जरूर करें ये उपाय

Fake Potato: बाजार में आजकल नकली आलू काफी तेजी से बिक रहा है। कहीं नया आलू समझ कर आप भी तो नहीं खा रहे हैं नकली आलू? आलू की खरीददारी करते वक्त इन ट्रिक्स को जरूर अपनाएं जो आपको ये पता करने में मदद करेंगे कि आलू असली है या नकली ।

अपडेटेड Jul 25, 2025 पर 2:24 PM
बाजार में बिक रहे हैं नकली आलू जिसकी वजह से लोगों के हेल्थ पर असर पड़ रहा है। नकली केमिकल शरीर को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

आलू को सब्जियों का राजा कहा जाता है। हर किस्म के खाने के साथ अपनी जोड़ी बना ही लेता है। इसके साथ ही व्रत हो या फिर कोई खास दिन आलू का शामिल होना जरूरी है। लेकिन इस बीच बढ़ती मांग के साथ आलू के दाम बढ़ते जाते हैं और कुछ पैसों का मुनाफा पाने के चक्कर में कुछ लोग बाजारों में नकली आलू बेचने लगते हैं, जिसे देखकर आपके लिए भी पहचाना मुश्किल हो सकता है कि आलू नकली हैं या फिर असली। ऐसे में कुछ आसान टिप्स की मदद से आलू की असली-नकली पहचान कर सकते हैं।

बाजार में बिक रहे हैं नकली आलू

अगर आपको भी ऐसा लगा रहा है कि आप जो आलू खा रहे हैं वो असली है तो जरा रुकिए क्योंकि जिस आलू को आप असली समझ कर उसका सेवन कर रहे हैं वो नकली भी हो सकता है। दरअसल, बाजारों में मिलावटी आलू बिक रहा है, जिसे खाकर आप बीमार भी पड़ सकते हैं। कई किस्म के केमिकल का इस्तेमाल करके इन आलू को बेचा जा रहा है।


नकली आलू की कैसे करें पहचान?

असली और नकली आलू की पहचान उसके खुशबू से की जा सकती है। अगर आलू असली है तो इसमें नेचुरल खुशबू आएगी। जबकि नकली आलू में केमिकल की गंध आती है और इसका रंग हाथ पर छूटता है। ऐसा भी माना जाता है कि कुछ हल्के लाल रंग के आलू नकली हैं।

आप आलू को काटकर भी चेक कर सकते हैं, अगर असली आलू होगा तो वो अंदर और बाहर में लगभग एक ही रंग का होगा। जबकि नकली आलू का रंग अंदर से अलग निकलेगा।

साथ ही नकली आलू पर लगी मिट्टी पानी में घुल जाती है और असली आलू पर मिट्टी रगड़ने के बाद भी कई बार साफ नहीं होती है ।

सेहत के लिए जहर है नकली आलू

एक्सपर्ट्स की मानें तो नकली आलू आपकी सेहत के लिए जहर साबित हो सकता है। इसमें मिले हुए रंग और केमिकल आपकी किडनी और लिवर को नुकसान पहुंचा सकते हैं। साथ ही एक्सपर्ट्स का ये भी कहना है कि इस तरह के आलू की सब्जी खाने से पेट में सूजन, कब्ज और भूख न लगने की समस्या पैदा है सकती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।