बिना मेहंदी कोन के सिर्फ 10 मिनट में पाएं खूबसूरत डिजाइन, अपनाएं यह पारंपरिक तरीका

तेलंगाना की पारंपरिक गोरिंटाकू (Gorintaku) मेहंदी टेक्निक आज फिर से लोगों के बीच पॉपुलर हो रही है। इस आसान तरीके में ताजी मेहंदी, फूल या पत्ती की मदद से सिर्फ 10 मिनट में हाथों पर खूबसूरत और नेचुरल डिजाइन बनाया जा सकता है। अगर रक्षाबंधन या तीज पर बिना मेहंदी कोन के कुछ अलग और ट्रेडिशनल लुक चाहती हैं, तो यह देसी मेहंदी स्टाइल जरूर ट्राई करें।

अपडेटेड Jul 24, 2026 पर 10:14 AM
• Follow Us On Google
• Add as a Preferred Source on Google

त्योहारों के मौके पर मेहंदी लगाए बिना महिलाओं का श्रृंगार अधूरा माना जाता है। गोरिंटाकू (Gorintaku) मेहंदी डिजाइन रक्षाबंधन और तीज जैसे खास अवसरों पर अगर आप कम समय में यूनिक और खूबसूरत मेहंदी डिजाइन चाहती हैं, तो यह पारंपरिक (traditional) तरीका आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। इसमें मेहंदी कोन या बारीक डिजाइन बनाने की जरूरत नहीं पड़ती, फिर भी हाथों पर नेचुरल, अट्रेक्टिव और सबसे अलग पैटर्न उभरकर आता है:

त्योहारों पर अपनाएं गोरिंटाकू स्टाइल मेहंदी

This may contain: a woman's hand with henna tattoos on it

रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) और तीज (Teej) पर मेहंदी लगाना शुभ माना जाता है। अगर इस बार आप मेहंदी कोन और अरेबिक (Arabic) डिजाइन से हटकर कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं, तो गोरिंटाकू स्टाइल एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। यह ट्रेडिशनल तरीका अपनी सादगी, नेचुरल लुक और जल्दी तैयार होने की वजह से फिर से पसंद किया जा रहा है।

ताजी मेहंदी, फूल और पत्ती से बनता है डिजाइनStory pin image

इस ट्रेडिशनल टेक्निक (traditional technique) में बारीक डिजाइन बनाने की जरूरत नहीं होती। हथेली के बीच में कोई ताजा फूल या सुंदर पत्ती रखी जाती है। इसके बाद उसके ऊपर और चारों तरफ ताजी पिसी हुई मेहंदी (Mehndi) का गाढ़ा पेस्ट गोल आकार में लगाया जाता है। चाहें तो उंगलियों के पोरों पर भी मेहंदी लगाई जाती है।

सूखने के बाद उभरता है खूबसूरत नेचुरल पैटर्न

This may contain: a woman's hand with henna tattoos and flowers on the palm, which is decorated

मेहंदी पूरी तरह सूखने के बाद फूल या पत्ती को हटा दिया जाता है। जिस जगह फूल या पत्ती रखी गई होती है, वहां रंग नहीं चढ़ता और गहरे लाल-भूरे रंग की मेहंदी के बीच उसकी साफ और सुंदर शेप उभरकर दिखाई देती है। यही इस टेक्निक की सबसे खास पहचान है।

सिर्फ 10 मिनट में तैयार हो जाता है फेस्टिव लुक

Story pin image

आजकल जहां ब्राइडल (bridal) और अरेबिक मेहंदी (Arabic Mehndi) डिजाइन बनाने में काफी समय लगता है, वहीं इस पारंपरिक तरीके (traditional method) में करीब 10 मिनट में मेहंदी लग जाती है। इसलिए अगर रक्षाबंधन या तीज की तैयारियों के बीच समय कम हो, तो भी आप आसानी से खूबसूरत मेहंदी लुक पा सकती हैं।

केमिकल वाले कोन से बेहतर नेचुरल ऑप्शन

Best back hand mehndi design

<div class=

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।