आपने एमबीए चायवाला और डोली चायवाला के बारे में तो सुना ही होगा, लेकिन सोशल मीडिया पर अब एक नया नाम खूब चर्चा में है – ‘द सिंगर चाय वाला’। भोपाल के बावरिया कला चौराहा में अपनी छोटी सी रेढ़ी पर ये चाय वाला न सिर्फ स्वादिष्ट चाय परोसता है, बल्कि अपने ग्राहकों को अपनी मधुर और सुरीली आवाज से भी मंत्रमुग्ध कर देता है। लोग अब सिर्फ चाय पीने के लिए नहीं, बल्कि उसकी गायकी सुनने के लिए भी दूर-दूर से आते हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुए उसके वीडियो ने लोगों की जिज्ञासा और बढ़ा दी है।
