‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ के सीजन 2 के सातवें एपिसोड में भुवन बाम की एंट्री ने शो में अलग ही रंग भर दिया। समय रैना के साथ मंच साझा करते हुए भुवन ने अपनी मौजूदगी से दर्शकों का ध्यान खींचा। एपिसोड के दौरान समय ने भुवन से उनके यूट्यूब से दूर रहने को लेकर सवाल किया। सवाल सीधा था, लेकिन भुवन का जवाब बेहद संक्षिप्त और आत्मविश्वास से भरा था। उन्होंने कहा, “भाई, मैं चला था ताकि तुम दौड़ सको।” भुवन की इस एक लाइन ने स्टूडियो में हंसी का माहौल बना दिया। इसके बाद समय रैना ने भी अपने अंदाज में जवाब देते हुए कहा, “मैं दौड़ रहा हूं ताकि कौस्तुभ चल सके।”
दोनों की यह मजेदार बातचीत अब सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गई है। इस एपिसोड में नवाजुद्दीन सिद्दीकी, मुकेश छाबड़ा और कौस्तुभ अग्रवाल भी नजर आए, जिससे शो में मनोरंजन का रंग और गहरा हो गया।
समय ने पूछा- यूट्यूब से क्यों हुए दूर?
समय रैना ने भुवन का स्वागत करते हुए पूछा कि आखिर उन्होंने यूट्यूब से दूरी क्यों बना ली। इस पर भुवन ने बेहद आत्मविश्वास भरे अंदाज में कहा, “भाई, मैं चला था ताकि तुम दौड़ सको।” उनका यह जवाब सुनते ही स्टूडियो में हंसी गूंज उठी और पैनल में बैठे लोगों ने भी प्रतिक्रिया दी।
भुवन के जवाब पर समय ने किया पलटवार
भुवन के जवाब के बाद समय रैना भी कहां पीछे रहने वाले थे। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, “मैं दौड़ रहा हूं ताकि कौस्तुभ चल सके।” समय की इस बात पर भी दर्शक खूब हंसे। दोनों के बीच हुई यह छोटी-सी मजेदार बातचीत एपिसोड के चर्चित पलों में शामिल हो गई।
एक मंच पर जुटे मनोरंजन जगत के बड़े चेहरे
इस एपिसोड में भुवन बाम के अलावा अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी, कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा और कॉमेडियन कौस्तुभ अग्रवाल भी मौजूद थे। अभिनय, कॉमेडी और डिजिटल दुनिया से जुड़े इन कलाकारों ने एपिसोड को खास बना दिया।
भुवन और समय की बातचीत का वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। कुछ दर्शकों ने भुवन को यूट्यूब के शुरुआती दौर का बड़ा नाम बताते हुए उनकी बात को सही ठहराया। वहीं, कुछ लोगों को यह बातचीत पसंद नहीं आई और उन्होंने इसे असहज बताया।
किसी ने खूब सराहा, तो किसी ने किया ट्रोल
एक तरफ कई दर्शकों ने एपिसोड को पसंद किया और इसे सीजन के बेहतरीन एपिसोड में बताया, तो दूसरी तरफ कुछ यूजर्स ने भुवन पर तंज भी कसा। कुछ ही सेकंड की इस बातचीत ने सोशल मीडिया पर अच्छी-खासी चर्चा छेड़ दी।