Bihar Crime News Video: बिहार के आरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर मंगलवार (26 मार्च) शाम एक सनकी युवक ने पहले दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। फिर बाद में खुद को भी गोली मार ली। तीनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। गोली चलने के बाद कुछ समय के लिए रेलवे स्टेशन पर अफरा-तफरी रही। बताया जा रहा है आरा रेलवे स्टेशन पर मंगलवार देर शाम को एक सिरफिरे ने पिता और बेटी की हत्या कर दी। पुलिस प्रथम दृष्टया इस घटना के पीछे प्रेम प्रसंग को कारण मानकर जांच कर रही है।
