Credit Cards

Bihar News: प्रेमी के साथ दिल्ली भाग गई थी बेटी, नाराज पिता ने हत्या कर बाथरूम छुपाया शव

आरोपी मुकेश सिंह कथित तौर पर उस लड़के को भी मारने के लिए उसके पीछे गया था, जो उसकी को लेकर भागा था, लेकिन वह गांव में नहीं था। साक्षी के मामा विपिन कुमार ने बताया कि वह 4 मार्च को अपने प्रेमी के साथ दिल्ली भाग गई थी, जो दूसरी जाति का था और उसके घर के पास ही रहता था। दोनों एक साथ कॉलेज जाते थे।

अपडेटेड Apr 10, 2025 पर 5:18 PM
Story continues below Advertisement
Bihar News: प्रेमी के साथ दिल्ली भाग गई थी बेटी, नाराज पिता ने हत्या कर बाथरूम छुपाया शव

बिहार के समस्तीपुर में एक शख्स को अपनी बेटी की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि बेटी अपने प्रेमी के साथ दिल्ली भाग गई थी। 25 साल की साक्षी नाम की लड़की की कथित तौर पर 7 अप्रैल को हत्या कर दी गई थी और उसका शव कल रात उनके घर के बंद बाथरूम से बरामद किया गया। बताया जाता है कि आरोपी पिता एक रिटायर फौजी है।

आरोपी मुकेश सिंह कथित तौर पर उस लड़के को भी मारने के लिए उसके पीछे गया था, जो उसकी को लेकर भागा था, लेकिन वह गांव में नहीं था।

साक्षी के मामा विपिन कुमार ने बताया कि वह 4 मार्च को अपने प्रेमी के साथ दिल्ली भाग गई थी, जो दूसरी जाति का था और उसके घर के पास ही रहता था। दोनों एक साथ कॉलेज जाते थे।


एक हफ्ते पहले, सिंह ने उसे राष्ट्रीय राजधानी से समस्तीपुर लौटने के लिए मना लिया था। हालांकि, कुछ दिनों बाद वह गायब हो गई।

जब उसकी मां ने मुकेश से पूछा तो उसने बताया कि वह फिर से घर से चली गई है। हालांकि, बाद में उसे शक हुआ और उसने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने जांच शुरू की और पाया कि उनके घर के बंद बाथरूम से बदबू आ रही है। इसके बाद पुलिस ने लड़की का शव बरामद किया।

जब पुलिस ने सिंह से पूछताछ की तो उसने अपना अपराध कबूल कर लिया।

Rain in Bihar: बिहार में कहर बनकर टूटी बिजली, 22 लोगों की मौत से मचा हड़कंप

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।