भारत के मजदूर भाईयों की मेहनत और जुगाड़ का कोई मुकाबला नहीं। जहां बड़े-बड़े इंजीनियर सोचते रह जाते हैं, वहां ये लोग अपने दम पर ऐसा काम कर जाते हैं कि देखने वाला दंग रह जाए। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही शानदार वीडियो तहलका मचा रहा है। इसमें एक मजदूर ने सिर पर ईंटों की पूरी मीनार खड़ी कर दी है, वो भी बिना डरे और बिना डगमगाए। जिम्मेदारियां और मेहनत जब एक साथ मिलती हैं, तो इंसान क्या कुछ नहीं कर सकता—इस लड़के ने ये साबित कर दिया।
जहां मशीनें फेल हो जाएं, वहां हमारे मजदूर भाई अपने हौसले और हुनर से कमाल कर जाते हैं। ये वीडियो सिर्फ एक करतब नहीं बल्कि इस बात का सबूत है कि भारत के मजदूर वाकई रियल लाइफ के हीरो हैं। इनकी मेहनत को सलाम करना तो बनता है।
सिर पर खड़ी कर दी ईंटों की मीनार
वीडियो में आप देखेंगे कि एक नौजवान ईंट भट्टे पर मेहनत करता नजर आ रहा है। लेकिन इस बार उसने कुछ ऐसा कर दिखाया, जो आम इंसान सोच भी नहीं सकता। उसने अपने सिर पर एक-एक करके इतनी ईंटें रख दीं कि पूरी की पूरी ईंटों की मीनार बन गई। जरा सोचिए, जरा सी भी चूक होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
जिम्मेदारी ने बना दिया सुपरहीरो
कहते हैं जिम्मेदारी इंसान को ताकतवर बना देती है। यही हाल इस मजदूर का भी है। भारी काम के बावजूद उसने हिम्मत नहीं हारी और अपनी कला से सबको हैरान कर दिया। वो सिर्फ ईंटें बैलेंस ही नहीं कर रहा, बल्कि उन्हें एक जगह से दूसरी जगह पहुंचा भी रहा है।
असली मल्टीटास्किंग का उस्ताद!
इंस्टाग्राम पर ये वीडियो धड़ल्ले से शेयर हो रहा है। लोग इस लड़के की मेहनत और जुगाड़ को सलाम कर रहे हैं। कोई इसे असली मल्टीटास्कर बता रहा है तो कोई कह रहा है कि ये सुपरहीरो से कम नहीं। आप भी देखिए और सोचिए... क्या आप ऐसा कर सकते हैं?