Karwa Chauth Mehndi Designs: करवाचौथ के दिन इन ट्रेंडी मेंहदी डिजाइन से सजाएं अपने हाथ, देंखे बेस्ट डिजाइन

Karwa Chauth Mehndi Designs: सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए करवाचौथ का व्रत रखती हैं। इस साल करवाचौथ का त्यौहार 10 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार कर तैयार होती है। करवाचौथ के दिन सुहागिन महिलाओं को मेंहदी लगाना काफी शुभ माना जाता है

अपडेटेड Oct 04, 2025 पर 19:33
Story continues below Advertisement
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
इस करवाचौथ आप ये मेंहदी डिजाइन ट्राई कर सकती है, ये डिजाइन देख हर कोई आपकी मेंहदी की तारीफ करेगा (Photo: Canva)
इस करवाचौथ आप ये मेंहदी डिजाइन ट्राई कर सकती है, ये डिजाइन देख हर कोई आपकी मेंहदी की तारीफ करेगा (Photo: Canva)

अगर शादी के बाद आपका पहला करवा चौथ है तो आप दुल्हन के पूरे हाथ का डिजाइन वाला मेहंदी लगवा सकती है। उंगलियों से लेकर एलबो तक ये डिजाइन काफी सुंदर लगती है। (Photo: Canva)

अगर आप करवा चौथ पर सादी और खूबसूरत मेहंदी लगवाना चाहती हैं, तो सेंटर मेहंदी डिजाइन आपके लिए बेहतरीन विकल्प है। इस डिजाइन में हथेली के बीच में एक सुंदर गोल फूल बनाया जाता है और उसके चारों ओर बारीक बेलों से सजावट की जाती है।(Photo: Canva)

इन दिनों थ्री-डी मेहंदी डिजाइन का चलन तेजी से बढ़ रहा है। इसमें मोर, कमल और जाली जैसे खूबसूरत पैटर्न बारीकी से बनाए जाते हैं। ऐसे डिजाइन करवा चौथ जैसे त्योहार के लिए बेहद खास माने जाते हैं। (photi: Canva)

महिलाओं के बीच अरेबिक मेहंदी डिजाइन हमेशा लोकप्रिय रही है। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसे बेलें, पत्तियां और फूल से खूबसूरती से उकेरे जाते हैं। इसे आमतौर पर हाथों पर लंबाई में बनाई जाती है।

मिनिमल मेहंदी डिजाइन नई दुल्हनों की पसंद बनी हुई है। इसमें दिल, मोर और मंडला के सुंदर पैटर्न होते हैं जो हाथों को सजाते हैं, लेकिन भारी नहीं लगते। करवा चौथ के लिए यह बेहतरीन ऑप्शन है।(Photo: Canva)

मंडला मेहंदी डिजाइन अपनी खूबसूरती के साथ-साथ आध्यात्मिक महत्व भी रखता है। इसमें हथेली के बीच से शुरू होकर गोल पैटर्न की तरह बाहर की ओर बनाया जाता है। (Photo: Canva)

अगर आप सिंपल डिजाइन वाले मेंहदी पसंद करती है तो ये आपके लिए बिल्कुल सही रहेगा। इसमें कमल, मोर, पत्तियों और बारीक जालियों के पैटर्न से हाथों को खूबसूरती से सजाया जा सकता है। (Photo: Canva)