Wedding Kalire Design: ब्राइडल लुक में चार-चांद लगाएंगे ये यूनिक कलीरे, दूल्हा भी रह जाए हैरान

Wedding Kalire Design: हर दुल्हन चाहती है कि उसके शादी के दिन से लेकर हर एक्सेसरी तक सबकुछ परफेक्ट दिखे। खासतौर पर कलीरे, जो दुल्हन के लुक को एक खूबसूरत और पारंपरिक स्पर्श देते हैं। समय के साथ कलीरों के डिजाइन भी बेहद मॉडर्न और क्रिएटिव हो चुके हैं

अपडेटेड Nov 22, 2025 पर 14:00
Story continues below Advertisement
अगर आप अपनी शादी के लिए कुछ नए, ट्रेंडी और अलग कलीरा डिजाइन ढूंढ रही हैं, तो ये लेटेस्ट आइडियाज आपके काम आएंगे। यह कलीरे मॉडर्न और ट्रेडिशनल दोनों का शानदार मिश्रण हैं।

झूमर लुक वाले कलीरे आजकल खूब पसंद किए जा रहे हैं। ये बड़े, खूबसूरत और रॉयल फील देते हैं। भारी लहंगे और ग्रैंड वेडिंग लुक के साथ ये डिजाइन बिल्कुल परफेक्ट लगते हैं।

अगर आप हल्के और सादे कलीरे पहनना चाहती हैं, तो मिनिमलिस्टिक डिज़ाइन आपके लिए सही रहेंगे। ये बेहद कम वजन वाले होते हैं और मॉडर्न दुल्हन को सिंपल लेकिन स्टाइलिश लुक देते हैं।

आजकल दुल्हनों में कस्टमाइज्ड कलीरे का क्रेज तेजी से बढ़ा है। इनमें दुल्हन–दूल्हे का नाम, शादी की डेट या कोई खास मैसेज जोड़ा जाता है, जिससे कलीरे बेहद पर्सनल और यादगार बन जाते हैं।

मोती और बीड्स से बने कलीरे का अपना ही एक रॉयल अंदाज है। ऐसे डिजाइन हर रंग के लहंगे के साथ मैच हो जाते हैं और दुल्हन को एक एलिगेंट ब्राइडल लुक देते हैं।

जो दुल्हनें गोल्ड की जगह कुछ हटकर चाहती हैं, उनके लिए सिल्वर कलीरे एक बेहतरीन ऑप्शन हैं। ये बेहद मॉडर्न, यूनिक और ग्रेसफुल दिखते हैं और हर ब्राइडल आउटफिट के साथ जंचते हैं।

चेन से बने हुए कलीरे आजकल काफी ट्रेंड में हैं। इनमें कई छोटे कलीरे चेन से जुड़े होते हैं, जो इन्हें आकर्षक और स्टाइलिश बनाते हैं। यह डिजाइन मॉडर्न ब्राइड्स की पहली पसंद बन चुका है।

पर्ल, फ्लावर और मिरर वर्क वाले कलीरे आजकल दुल्हनों के बीच बेहद पॉपुलर हैं। कुछ कलीरे बैंगल से अटैच होते हैं, जिनमें मोती, फूल और घुंघुरू लगे होते हैं। ये दिखने में भी शानदार और पहनने में हैवी लुक देते हैं।