एशियाई संस्कृतियों में एरोवाना मछली, जिसे ड्रैगन फिश भी कहा जाता है । इस फिश को बहुत शुभ माना जाता है। ये मछली अपने चमकीले कलर या ड्रैगन की तरह के स्केल्स के कारण भाग्य और समृद्धि लाने वाली मानी जाती है।
लेकिन घर में एरोवाना मछली लाने से पहले आपको इसके बारे में कुछ महत्वपूर्ण बातों को समझना जरुरी है। इससे न सिर्फ आपकी मछली स्वस्थ रहेगी, बल्कि आपके घर में सुख-शांति भी बनी रहेगी।
एक्सपर्ट्स के अनुसार एरोवाना मछली मालिक को धन-धान्य और सफलता दिलाती है। इसके चमकीले, मेग्नेटिक स्केल्स संपत्ति का प्रतीक माने जाते हैं।
एरोवाना मछली 3 फीट तक लंबी हो सकती है, इसलिए इसे एक बड़ा और लंबा टैंक चाहिए जिससे वह आरामदायक और स्वस्थ तरीके से रह सके।
यह मछली मांसाहारी होती है, इसे जीवित खाना जैसे झींगे, छोटे कीड़े और छोटी मछलियां खिलाएं ताकि इसकी रंगत और जीवनशैली बनी रहे।
एरोवाना मछली अपने इलाके को लेकर संवेदनशील होती है और हमेशा अन्य मछलियों के साथ नहीं रह पाती। इसलिए इसे अकेले या कुछ उपयुक्त प्रजाति के साथ ही रखा जाए।
यह मछली बहुत अच्छी छलांग लगाती है, इसलिए टैंक को मजबूत और सुरक्षित ढक्कन से बंद रखना जरूरी है ताकि मछली बाहर न पड़े।
एरोवाना की सेहत के लिए साफ पानी बहुत आवश्यक है। नियमित फिल्टरेशन, पानी में टेस्टिंग और समय-समय पर आंशिक बदलाव जरूरी हैं।
एरोवाना की रंगत को खूबसूरत बनाए रखने के लिए विशेष एक्वेरियम लाइटिंग जरूरी होती है। खासकर लाल और सुनहरी एरोवाना मछलियों के लिए यह जरूरी है।
सही देखभाल और खान-पान के साथ एरोवाना मछली 15 से अधिक साल भी जीवित रह सकती है। कुछ प्रजातियों की कीमत हजारों डॉलर तक हो सकती है, इसलिए खरीदारी करते समय बजट और गुणवत्ता का ध्यान रखें।
Story continues below Advertisement