ईसाई समुदाय के लिए क्रिसमस केवल धार्मिक त्योहार नहीं, बल्कि खुशी, प्यार और उत्साह का प्रतीक है। हर साल 25 दिसंबर को दुनियाभर में इसे धूमधाम और जोश के साथ मनाया जाता है। इस दौरान घर, चर्च, बाजार और सार्वजनिक स्थान रंग-बिरंगी लाइटिंग, क्रिसमस ट्री और खूबसूरत सजावट से जगमगाते हैं। लोग एक-दूसरे को तोहफे देते हैं, मिठाइयां बांटते हैं और परिवार और दोस्तों के साथ खास पल बिताते हैं। समय के साथ, ये परंपरा सिर्फ ईसाई समुदाय तक सीमित नहीं रही, बल्कि अन्य धर्म और समुदाय के लोग भी इसे अपनाने लगे हैं।
