Get App

Christmas 2025: कब, क्यों और कैसे मनाते हैं क्रिसमस, जानिए सबकुछ

Merry Christmas 2025: क्रिसमस ईसा मसीह (Jesus Christ) के जन्म की खुशी में मनाया जाता है, जिन्हें ईसाइयों के अनुसार भगवान का बेटा कहा जाता है। बाइबल में उनके जन्म की सही तारीख का कोई उल्लेख नहीं है, लेकिन परंपरा के अनुसार हर साल 25 दिसंबर को उनका जन्मदिन बड़े धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया जाता है

Edited By: Anchal Jhaअपडेटेड Dec 24, 2025 पर 11:54 AM
Christmas 2025: कब, क्यों और कैसे मनाते हैं क्रिसमस, जानिए सबकुछ
Merry Christmas 2025: क्रिश्चियन देशों में 24 दिसंबर को क्रिसमस ईव मनाई जाती है और 25 दिसंबर को मुख्य उत्सव होता है।

क्रिसमस का त्योहार ईसा मसीह (Jesus Christ) के जन्म की खुशी में मनाया जाता है, जिन्हें ईसाइयों के अनुसार भगवान का बेटा माना जाता है। ‘क्रिसमस’ नाम खुद क्राइस्ट से लिया गया है, जो उनके पवित्र और महत्वपूर्ण व्यक्तित्व को दर्शाता है। बाइबल में उनके जन्म की सही तारीख का कोई उल्लेख नहीं है, लेकिन परंपरा के अनुसार हर साल 25 दिसंबर को उनका जन्मदिन बड़े धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दिन चर्चों में विशेष प्रार्थनाएं होती हैं, घरों और गलियों को रोशनी और सजावट से सजाया जाता है, और क्रिसमस ट्री की चमक देखने लायक होती है।

बच्चे अपने तोहफों का बेसब्री से इंतजार करते हैं, जबकि बड़े परिवार और दोस्तों के साथ खुशियां बांटते हैं। क्रिसमस सिर्फ धार्मिक उत्सव नहीं, बल्कि ये प्यार, दया और उम्मीद फैलाने वाला दिन भी है, जिसे पूरी दुनिया में उल्लास और आनंद के साथ मनाया जाता है।

सबसे पहला क्रिसमस कब मनाया गया?

इतिहास कहता है कि 336 ई.पू. में रोम के पहले ईसाई सम्राट के दौर में 25 दिसंबर को सबसे पहला क्रिसमस सेलिब्रेट किया गया। बाद में पोप जूलियस ने इसे आधिकारिक रूप से ईसा मसीह का जन्मदिन घोषित किया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें