Get App

Covid-19: तेजी से बढ़ रहे हैं केस, ठाणे के बाद बेंगलुरु में मौत; क्या JN.1, LF.7 और NB.1.8.1 वेरिएंट खतरनाक? जानें हर सवाल का जवाब

Coronavirus FAQ: विभिन्न राज्यों में दर्ज किए गए ज्यादातर कोविड मामले हल्के प्रकृति के हैं और मरीजों को घर पर ही देखभाल दी जा रही है। दक्षिण-पूर्व एशिया में भी कोविड-19 के मामले बढ़े हैं। हांगकांग, थाइलैंड, सिंगापुर और चीन में हाल ही में कोरोनावायरस के मामलों में वृद्धि दर्ज की गई है

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड May 25, 2025 पर 5:02 PM
Covid-19: तेजी से बढ़ रहे हैं केस, ठाणे के बाद बेंगलुरु में मौत; क्या JN.1, LF.7 और NB.1.8.1 वेरिएंट खतरनाक? जानें हर सवाल का जवाब
देश में कोरोनावायरस के 250 से ज्यादा एक्टिव केस सामने आ चुके हैं।

भारत में कोरोनावायरस के केस तेजी से बढ़ रहे हैं। दिल्ली, केरल, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, कर्नाटक, गुजरात आदि राज्यों में नए मामले सामने आए हैं। अन्य राज्य भी अलर्ट मोड में हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय भी पूरी तरह सतर्क है और अपनी विभिन्न एजेंसियों के माध्यम से स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है। इस बीच महाराष्ट्र के थाणे और कर्नाटक के बेंगलुरु में 1-1 कोरोना मरीज की मौत की खबर है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या कोविड-19 का मौजूदा वेरिएंट खतरनाक है, क्या जान ले सकता है? आइए जानते हैं तमाम सवालों के जवाब...

इस वक्त कौन सा वेरिएंट कर रहा इनफेक्टेड?

भारत में अभी सबसे आम वेरिएंट JN.1 बना हुआ है। अभी इसी के केस ज्यादा हैं। जांच किए गए नमूनों में 53 प्रतिशत मामले JN.1 के हैं। इसके बाद 26 प्रतिशत केस BA.2 और अन्य 20 प्रतिशत ओमिक्रॉन सबलाइनेज के हैं। इसके अलावा इंडियन SARS-CoV-2 जीनोमिक्स कंसोर्शियम (INSACOG) के आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोविड-19 के नए उभरते वेरिएंट NB.1.8.1 का एक मामला और LF.7 वेरिएंट के 4 मामले सामने आए हैं।

कितने खतरनाक हैं वेरिएंट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें