हर साल सबसे ज्यादा जान लेने वाले ये हैं 10 खतरनाक जानवर, कुछ तो आपके आसपास ही हैं!

Moast dangerous Animals: प्रकृति में कई ऐसे जीव हैं जो दिखने में आम लगते हैं, लेकिन हर साल लाखों लोगों की जान ले लेते हैं। ये जानवर या कीट अपने जहर, संक्रमण या हिंसक व्यवहार के कारण जानलेवा साबित होते हैं। आइए जानते हैं उन 10 सबसे खतरनाक जीवों के बारे में, जिनसे हर साल होती हैं हजारों मौतें

अपडेटेड Jul 03, 2025 पर 11:51
Story continues below Advertisement
प्रकृति जितनी सुंदर है, उतनी ही रहस्यमयी और खतरनाक भी। जहां एक ओर पेड़-पौधे और जानवर जीवन को सजाते हैं, वहीं कुछ जीव ऐसे भी हैं जो हर साल लाखों इंसानों की जान ले लेते हैं। आइए जानते हैं उन जानलेवा जानवरों के बारे में जो दिखने में भले ही आम लगें, लेकिन हैं बेहद खतरनाक।Photo credit: Canva
प्रकृति जितनी सुंदर है, उतनी ही रहस्यमयी और खतरनाक भी। जहां एक ओर पेड़-पौधे और जानवर जीवन को सजाते हैं, वहीं कुछ जीव ऐसे भी हैं जो हर साल लाखों इंसानों की जान ले लेते हैं। आइए जानते हैं उन जानलेवा जानवरों के बारे में जो दिखने में भले ही आम लगें, लेकिन हैं बेहद खतरनाक।Photo credit: Canva

1. बिच्छू
बिच्छू अपने जहरीले डंक के लिए फेमस हैं। इनके एक डंक से तेज दर्द, मांसपेशियों में ऐंठन, सांस की तकलीफ और कभी-कभी मौत तक हो सकती है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए ये और भी खतरनाक साबित हो सकते हैं। Photo credit: Canva

2. हत्यारे कीड़े
‘असैसिन बग्स’ यानी हत्यारे कीड़े, अपने नाम की तरह ही खतरनाक होते हैं। ये अपने शिकार को जहर से भरपूर लार के जरिए धीरे-धीरे मारते हैं। अफ्रीका और एशिया के कई इलाकों में इनसे जुड़े संक्रमण जानलेवा साबित होते हैं। Photo credit: Canva

3. टेपवर्म
टेपवर्म यानी फीताकृमि, मानव शरीर की आंतों में चुपचाप घर कर लेते हैं। ये शरीर से सारे पोषक तत्व चूस लेते हैं और लंबे समय में खतरनाक बीमारियों का कारण बन सकते हैं। Photo credit: Canva

4. मच्छर
दुनिया का सबसे जानलेवा जीव अगर कोई है तो वो है मच्छर। डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया और पीला बुखार जैसी बीमारियों का यह मुख्य स्रोत है। अकेले मच्छर हर साल लाखों लोगों की जान ले लेते हैं। Photo credit: Canva

5. फ्रेशवॉटर स्नेल्स
मीठे पानी में पाए जाने वाले कुछ घोंघे इंसानों में स्किस्टोसोमियासिस नाम की बीमारी फैलाते हैं। ये परजीवी त्वचा के रास्ते शरीर में घुसकर अंगों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। Photo credit: Canva

6. सांप
हर सांप जहरीला नहीं होता, लेकिन जो होते हैं, उनका ज़हर पलभर में जान ले सकता है। एशिया और अफ्रीका में हर साल हजारों लोगों की मौत सांप के काटने से होती है। Photo credit: Canva

7. मगरमच्छ
मगरमच्छ अपनी जबरदस्त पकड़ और मजबूत जबड़े के लिए जाने जाते हैं। ये चुपचाप पानी में रहते हैं और अचानक हमला कर देते हैं, जिससे बच पाना मुश्किल होता है। Photo credit: Canva

8. कुत्ते
पालतू जानवरों में सबसे वफादार माने जाने वाले कुत्ते, अगर रेबीज वायरस के शिकार हो जाएं तो इंसान के लिए बेहद खतरनाक बन सकते हैं। रेबीज से होने वाली मौतों के पीछे सबसे बड़ा कारण संक्रमित कुत्तों का काटना है। Photo credit: Canva

9. दरियाई घोड़ा
हिप्पो यानी दरियाई घोड़ा दिखने में भारी-भरकम और शांत लगता है, लेकिन यह काफी आक्रामक होता है। खासकर अगर कोई इसकी सीमा में घुस जाए तो ये हमला करने में देर नहीं करता। Photo credit: Canva

Story continues below Advertisement

10. त्से त्से मक्खी
अफ्रीका में पाई जाने वाली ये मक्खी 'स्लीपिंग सिकनेस' नाम की गंभीर बीमारी फैलाती है। यह इंसानों और जानवरों दोनों को अपना शिकार बनाती है। इसके काटने से नींद, भ्रम और अंत में मौत तक हो सकती है। Photo credit: Canva