बाबू, शोना ने निकाल दिया रोना! डेटिंग ऐप से मिली लड़की, खुद लाई ₹100, लड़के पर पड़ा 12,000 का फटका, इस स्कैम से बच कर रहें आप

इन दिनों डेटिंग ऐप घोटाले कोई बड़ी बात नहीं है, लेकिन कई पुरुष ऐसे मैच के शिकार हो गए हैं, जो संदिग्ध कैफे या रेस्टोरेंट के साथ मिले होते हैं। ये वही कैफे या रेस्टोरेंट होते हैं, जो बहुत ज्यादा बिल बना देते हैं और पूरा पेमेंट न करने पर कार्रवाई की धमकी देते हैं। ऐसा मामलों में बिल आने के बाद ही पुरुषों को पता चलता है कि वे एक ऐसी डेट पर गए हैं, जिसे वे जीवन भर याद रखेंगे

अपडेटेड Jun 18, 2025 पर 6:55 PM
Story continues below Advertisement
Dating App Scam: डेटिंग ऐप से मिली लड़की, खुद लाई ₹100, लड़के पर पड़ा 12,000 का फटका

दिल्ली के एक व्यक्ति का डेटिंग ऐप पर राइट स्वाइप किसी बुरे सपने में बदल गया, जब उसे पता चला कि उसके साथ तो बहुत बड़ा स्कैम हो गया। रेडिट के r/LegalAdviceIndia सबरेडिट पर अपने डरावने अनुभव को साझा करते हुए, यूजर ने बताया कि उसकी डेट ने उसे दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश में Locus नाम के कैफे में मिलने के लिए कहा था। फिर उसकी डेट ने जैगरबॉम्ब्स ऑर्डर करना शुरू किया, ये जैगरमेस्टर का एक शॉट होता है, जिसमें एनर्जी ड्रिंक मिलाई जाती है। एक शॉट की कीमत ₹1,200 थी, तो आदमी ने बताया कि उसके पास अपनी डेट पर खर्च करने के लिए सिर्फ ₹3,000 हैं। इस शख्स ने उस लड़की का नाम भूमि बताया। भूमि ने फिर बिल मंगाया, तो उसे देख कर ये शख्स हैरान रह गया।

बिल बना 11, 958 रुपए का। दिमाग तब खराब हुआ, जब उसकी डेट यानी भूमि ने बताया कि उसके पास केवल 100 रुपए हैं। परेशान होकर उस व्यक्ति ने कैफे के कर्मचारियों से बिल बांटने और लड़की कैफे से बाहर जाने से रोकने को कहा।

Posts from the legaladviceindia community on Reddit


जैसे ही भूमि कैफे से बाहर निकली, रेस्टोरेंट की कथित मालकिन वर्षा ने उस शख्स को धमकी दी कि उसे बिल के साथ अलग से 10,000 रुपए का जुर्माना देना होगा, जिससे उसका टोटल "बिल" 22,000 रुपए हो जाएगा।

उस व्यक्ति ने यह भी दावा किया कि विरोध करने और वर्षा और लोकस कैफे के कर्मचारियों के साथ बातचीत करने के बाद, उसने अपने दोस्त को कैफे में आने और उसे वहां से निकालने के लिए कहा। मामला 2,500 रुपए में तय हुआ।

एक रेडिट यूजर ने उस शख्स की पीड़ा पर लिखा, "लड़की को सिर्फ बिक्री बढ़ाने के लिए पब में रखा गया था। यह एक जाना-माना घोटाला है।"

कैफे लोकस की रेटिंग काफी खराब

गूगल रिव्यूज पर एक नजर डालने से पता चलता है कि कैफे लोकस की रेटिंग काफी खराब है।

एक यूजर ने अपने रिव्यू में लिखा, "भयानक एक्सपीरिंस - जैसा किसी जाल में फंस गए हों! ग्रेटर कैलाश कॉलोनी में लोकस लाउंज और कैफे बार में मेरा अब तक का सबसे बुरा अनुभव रहा। माहौल बिल्कुल भी वैसा नहीं है जैसा वे बताते हैं, लेकिन सिर्फयही बुरा नहीं है।

उसने आगे कहा, "यह जगह एक जाल जैसे बिजनेस मॉडल पर चलती है। वर्षा नाम की एक लड़की ने मुझसे संपर्क किया, ऐसा लगता है कि वह सिर्फ बातचीत के लिए मेरे साथ आई थी - लेकिन जल्दी ही यह साफ हो गया कि यह सब एक सेटअप का हिस्सा था। मुझसे पूछे बिना ही बिल में महंगी चीजें जोड़ी जाती रहीं - ऐसे ड्रिंक्स जिन्हें मैंने ऑर्डर नहीं किया था, ऐसा खाना जिसे मुझे चखने का मौका भी नहीं मिला। कीमतें चौंकाने वाली थीं, और फाइन बिल बहुत ज्यादा था।"

एक और यूजर ने भी ऐसा ही एक्सपीरियंस शेयर किया। उसने लिखा, “यह रेस्टोरेंट एंड बार एक घोटाला है। बहुत ज्यादा कीमत। जैगरमास्टर का एक शॉट 1200 रुपए और रेड बुल के लिए 500 रुपए। 10% सर्विसिंग चार्ज ऑप्शनल नहीं है, आपको वो भुगतान करना ही होगा और इसके अलावा वे आपसे 25% वैट भी वसूलेंगे। मेरा सुझाव है कि इस रेस्टोरेंट में न जाएं।"

एक यूजर ने कहा, "यह जगह धोखाधड़ी है। कृपया यहां से और उनके एजेंटों से दूर रहें। उन्होंने हमारा नाइट आउट बर्बाद कर दिया और 10,000 रुपए से ज्यादा बरबाद कर दिए।"

क्या है ये डेटिंग स्कैम?

इन दिनों डेटिंग ऐप घोटाले कोई बड़ी बात नहीं है, लेकिन कई पुरुष ऐसे मैच के शिकार हो गए हैं, जो संदिग्ध कैफे या रेस्टोरेंट के साथ मिले होते हैं। ये वही कैफे या रेस्टोरेंट होते हैं, जो बहुत ज्यादा बिल बना देते हैं और पूरा पेमेंट न करने पर कार्रवाई की धमकी देते हैं।

पत्रकार दीपिका नारायण भारद्वाज ने डेटिंग ऐप घोटालों के बारे में बताया है, जिसमें कम से कम एक दर्जन पीड़ितों को 23,000 रुपए से लेकर 60,000 रुपए तक का बिल दिया गया था।

भारद्वाज ने ‘X’ पर अपने वायरल थ्रेड में, मुंबई में द गॉडफादर नाम के एक कैफे का जिक्र और कथित तौर पर डेटिंग घोटालों का केंद्र बताया।

वायरल थ्रेड में बताए गए तरीके सरल थे। महिलाओं ने पीड़ितों को मेनू कार्ड दिखाए बिना ड्रिंक, हुक्का, शॉट्स आदि का ऑर्डर दिया। बिल आने के बाद ही पुरुषों को पता चला कि वे एक ऐसी डेट पर गए हैं, जिसे वे जीवन भर याद रखेंगे।

Love Scam: 5 साल में करोड़पति बनने के लिए लड़की ने रची साजिश, 8 बॉयफ्रेंड्स को बना डाला शिकार!

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।