Delhi-NCR Heatwave: दिल्ली समेत कई राज्यों में लू का अलर्ट जारी, बरसेंगे आग के अंगारे, 42 डिग्री पहुंचेगा पारा

Delhi-NCR Heatwave Alert: गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है। देश के कई इलाके अभी से ही भीषण गर्मी की मार झेल रहे हैं। देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में लू का अलर्ट जारी कर दिया गया है। मौसम विभाग ने आशंका जताई है कि आने वाले दिनों में दिल्ली में पारा 42 डिग्री सेल्सियस छू सकता है

अपडेटेड Apr 05, 2025 पर 12:26 PM
Delhi-NCR Heatwave Alert: मौसम विभाग ने दिल्ली में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है।

देश के उत्तर-पश्चिम राज्यों में आज तेज गर्म का मौसम बना रहेगा। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले 6 दिन राजस्थान, मध्यप्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हिमाचल, पंजाब और गुजरात में हीटवेव की आशंका जताई है। इससे तापमान 2 से 4 डिग्री तक बढ़ सकता है। दिल्ली में भी लोगों को आने वाले समय में भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग ने 7 और 8 अप्रैल को तापमान में बढ़ोतरी की आशंका जताई है। यह तापमान 40-42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है।

शनिवार को दिल्ली में तेज हवाएं चलने और कुछ इलाके में लू चलने का अनुमान व्यक्त किया है। दिन में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में भी लू का अलर्ट जारी किया गया है।

दिल्ली में बरसेंगे आग के अंगारे


नई दिल्ली स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने 5 अप्रैल से 8 अप्रैल तक राष्ट्रीय राजधानी में भीषण गर्मी पड़ने की आशंका जताई है। आज (5 अप्रैल 2025) अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। जबकि न्यूनतम तापमान 18-20 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। 7 अप्रैल को तापमान और ज्यादा बढ़ने की उम्मीद है। इस दौरान यह 40-42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 20-22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है। 8 अप्रैल को भी कुछ ऐसा ही तापमान रह सकता है। अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। इस दौरान दिन में गर्म हवाएं चलेंगी। हालांकि रात में गर्मी नहीं रहेगी। 9 और 10 अप्रैल को अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

इन राज्यों में लू का अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने 5 अप्रैल से 9 अप्रैल तक सौराष्ट्र और कच्छ, दक्षिण हरियाणा, दिल्ली और पश्चिम उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में लू का अलर्ट जारी किया है। इसी तरह 5 अप्रैल से 7 अप्रैल तक हिमाचल प्रदेश में भी लू चलेगी। 6 अप्रैल से 9 अप्रैल तक पंजाब और गुजरात क्षेत्र में, 5 अप्रैल से 10 अप्रैल तक पश्चिमी राजस्थान में, 6 अप्रैल से 10 अप्रैल तक पूर्वी राजस्थान में और 7 अप्रैल से 10 अप्रैल तक पश्चिमी मध्य प्रदेश में भी लू चलने की आशंका जताई गई है।

Weather Update: दिल्ली-NCR में भीषण गर्मी, AC-कूलर भी नहीं देंगे राहत, कई राज्यों में बारिश की उम्मीद

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।