सोशल मीडिया पर तेजी से दिल्ली-एनसीआर में बाढ़ का वीडियो वायरल हो रहा है।
दिल्ली-एनसीआर में हुई तेज बारिश की वजह से पानी भरने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों पर पानी भर जाने से घंटों तक ट्रैफिक रहा। (Photo: PTI)
दिल्ली-एनसीआर की सड़कों पर पानी भरने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। गुड़गाव में लोगों के घरों में भी पानी घुस गया। सोशल मीडिया पर लोग इन वीडियो पर मजेदार कमेंट कर रहे हैं। (Photo: PTI)
सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा, 'कुछ घंटों की बारिश में ही दिल्ली-गुड़गांव वेनिस बन गया, फर्क इतना कि वहां लोग सैर करते हैं, यहां लोग सड़कों पर फंसे हैं।' (Photo: Social Media)
दूसरे यूजर ने लिखा, 'सबसे ज्यादा रिवन्यु देने वाला जिला गुड़गांव, बारिश के मौसम झील नजर आता है। सरकार जलभराव का समाधान ढूंढने में असफल रही है।'(Photo: Social Media)
एक और यूजर ने लिखा, 'गुड़गांव वालो पानी की टंकी भर गई हैं कृपया मोटर बन्द कर दीजिए।' इसी तरह सोशल मीडिया पर कई सारे कमेंट आ रहे हैं। (Photo: PTI)
तेज बारिश और खराब मौसम की वजह से दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर फ्लाइट की आवाजाही में भी दिक्कत हुई। बुधवार को छह फ्लाइट्स को दूसरे शहरों में डायवर्ट किया गया। (Photo: PTI)