Delhi Weather Update: दिल्ली में आसमान से बरसेगी आग, चलेंगे लू के थपेड़े, येलो अलर्ट जारी

Delhi Weather: देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से भीषण गर्मी पड़ने की आशंका जताई जा रही है। इसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है। गुरुवार से शनिवार तक दिल्ली का तापमान 41 से 43 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद जताई जा रही है। इस बीच मौसम विभाग ने लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है

अपडेटेड Apr 23, 2025 पर 4:03 PM
Story continues below Advertisement
Delhi Weather: दिल्ली में एक बार फिर से लोगों को लू के थपेड़े झेलने पड़ सकते हैं।

देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदल गया है। इस बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लोगों को फिर से लू थेपेड़ों का सामना करना पड़ सकता है। दिल्ली में गुरुवार से शनिवार तक लू चलने की आशंका जताई गई है। तापमान 41 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग (IMD) ने तीन दिनों के लिए लू चलने की चेतावनी देते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में अप्रैल महीने में ही मई जैसी गर्मी का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग ने दिल्ली और राजस्थान में लू का अलर्ट जारी किया है।

मंगलवार को तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई, लेकिन बुधवार से इसमें बढ़ोतरी की उम्मीद है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है। एक दिन पहले यह 41.3 डिग्री सेल्सियस था, जो इस मौसम का सबसे गर्म दिन था। न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम है।

दिल्ली में बढ़ेगा गर्मी का प्रकोप


मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में आज (बुधवार) तापमान 40-42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। आईएमडी ने कहा कि अगले पांच दिनों के दौरान दिल्ली में अधिकतम तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस बढ़ने की आशंका है। 24-26 अप्रैल के दौरान तापमान 41-43 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। दिल्ली के कई हिस्सों में यह सामान्य से 2-4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहेगा। मौसम विभाग ने लोगों को गर्मी से बचने के लिए एडवाइजरी जारी की है। लोगों को कहा गया है कि वो हल्के और हल्के रंग के कपड़े पहनें। ढीले सूती कपड़े पहनने की सलाह दी गई है। सिर को ढकने के लिए कहा गया है। वहीं घर से बाहर निकलने पर टोपी या छाते का जरूर इस्तेमाल करें।

दिल्ली में भीषण गर्मी से हाल-बेहाल

बता दें कि दिल्ली में इस महीने के शुरुआत से ही भीषण गर्मी पड़ रही है। 7 से 9 अप्रैल तक भीषण गर्मी रही। इस दौराना पारा 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। जिससे लोगों की हालत खस्ता हो गई।

यूपी में हीटवेव का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में मौसम मिला-जुला रहेगा। लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों में मौसम साफ और गर्म रहेगा, जहां अधिकतम तापमान 40-42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23-25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। हवा की गति 10-15 किमी प्रति घंटा रहेगी।

22 अप्रैल को अंधेरे में डूब जाएगी दिल्ली, सीएम रेखा गुप्ता ने की यह अपील

Jitendra Singh

Jitendra Singh

First Published: Apr 23, 2025 3:50 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।