Delhi Weather Update: दिल्ली में अप्रैल की तपिश तोड़ेगी रिकॉर्ड, लू से बचाव के लिए अलर्ट जारी

Delhi Weather Update: अप्रैल में दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी और हीटवेव की आशंका है। फिलहाल तापमान 34 डिग्री है और हल्की हवाएं चल रही हैं। 4 अप्रैल को धूल भरी आंधी चलने की संभावना है, लेकिन बारिश की कोई उम्मीद नहीं है। चिलचिलाती धूप और उमस से लोग बेहाल नजर आ रहे हैं

अपडेटेड Mar 31, 2025 पर 8:52 AM
Story continues below Advertisement
Delhi Weather Update: आज दिल्ली का तापमान 34/18 डिग्री सेल्सियस रहेगा

दिल्ली-एनसीआर में अप्रैल की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। चिलचिलाती धूप और बढ़ते तापमान ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक, इस महीने के अंत तक हालात और खराब हो सकते हैं, क्योंकि हीटवेव चलने की संभावना जताई गई है। सड़कों पर धूप से बचने के लिए लोग गमछे और छाते का सहारा ले रहे हैं, लेकिन गर्मी से राहत मिलती नहीं दिख रही। इंडिया गेट और अन्य पर्यटन स्थलों पर सर्दियों के मुकाबले भीड़ घट गई है।

तापमान लगातार बढ़ रहा है और जल्द ही 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि अप्रैल के अंत तक भीषण गर्मी और लू लोगों की परेशानी और बढ़ा सकती है। ऐसे में गर्मी से बचने के लिए सतर्क रहना बेहद जरूरी हो गया है।

झुलसाने वाली धूप और सड़कों पर सन्नाटा


फिलहाल दिल्ली-एनसीआर में चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं का असर साफ नजर आ रहा है। लोग घरों से कम निकल रहे हैं और पर्यटक स्थलों पर भीड़ में कमी देखी जा रही है। इंडिया गेट, लाल किला और अक्षरधाम जैसे पर्यटन स्थलों पर सर्दियों की तुलना में काफी कम लोग दिखाई दे रहे हैं। दोपहर के समय सड़कें सुनसान नजर आती हैं, और जो लोग बाहर निकल रहे हैं, वे टोपी, गमछा और छाते के सहारे खुद को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। बस स्टॉप और मेट्रो स्टेशनों पर लोग छांव में खड़े होकर गर्मी से राहत पाने की कोशिश कर रहे हैं।

मौसम वैज्ञानिकों का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. आर.के. जेनामणि ने बताया कि आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ सकता है।

1 से 3 अप्रैल: मौसम पूरी तरह साफ रहेगा और तापमान 34°C से 38°C तक पहुंच सकता है।

4 अप्रैल: हल्की राहत की उम्मीद है, क्योंकि बादल छाने और धूल भरी हवाएं चलने का अनुमान है। हवाओं की रफ्तार 40 किमी/घंटा तक हो सकती है।

5 अप्रैल के बाद: फिर से गर्मी बढ़ेगी और हीटवेव का असर दिखाई देने लगेगा।

बारिश की कोई संभावना नहीं है, जिससे गर्मी और ज्यादा बढ़ सकती है।

दिल्ली-एनसीआर में तापमान और प्रदूषण का स्तर

दिल्ली में अधिकतम तापमान 34°C और न्यूनतम 18°C तक रहने की संभावना है। वहीं, नोएडा में तापमान 36°C, गाजियाबाद में 35°C और गुरुग्राम में 34°C तक पहुंच सकता है। प्रदूषण का स्तर भी चिंताजनक बना हुआ है। दिल्ली में AQI 328 (खराब श्रेणी) में दर्ज किया गया है, जबकि नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में यह मध्यम स्तर पर बना हुआ है।

गर्मी से बचाव के उपाय

हल्के और सूती कपड़े पहनें ताकि शरीर को ठंडक मिले।

धूप में निकलने से पहले टोपी, सनग्लास और छाता का इस्तेमाल करें।

ज्यादा से ज्यादा पानी और नींबू पानी, छाछ या नारियल पानी पिएं।

दोपहर 12 से 3 बजे के बीच बाहर जाने से बचें।

बच्चों और बुजुर्गों को ज्यादा गर्मी में बाहर न निकालें।

Donald Trump Iran Bombing: मुस्लिम देश ईरान पर भड़के ट्रंप, बमबारी की दी धमकी, ईरान ने भी दिखाई आंख

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।