Credit Cards

Dhanteras Rangoli Design 2025: इस धनतेरस, घर को बनाएं रंगोली से खास और आकर्षक, मां लक्ष्मी भी होंगी प्रसन्न

Dhanteras Rangoli Design 2025: धनतेरस के मौके पर घर को खास बनाने के लिए रंगोली एक बेहतरीन विकल्प है। यहां आपको आसान, सुंदर और आकर्षक टॉप डिजाइन्स मिलेंगे, जिनमें फूल, कलश, मां लक्ष्मी और कमल शामिल हैं। ये रंगोली सजावट के लिए परफेक्ट हैं और इन्हें आप आसानी से बना सकते हैं और डाउनलोड भी कर सकते हैं

अपडेटेड Oct 16, 2025 पर 14:47
Story continues below Advertisement
धनतेरस के अवसर पर घर की सजावट का खास हिस्सा होती है रंगोली। इस बार ट्रेंडी और आकर्षक डिजाइन्स बनाने के लिए कई शानदार आइडियाज मौजूद हैं, जिन्हें आप आसानी से घर पर कॉपी कर सकते हैं।

एक डिजाइन में स्क्वायर बनाकर उसके अंदर "धनत्रयोदशी" लिखा गया है। साथ ही मां लक्ष्मी के पद चिन्ह, कमल का फूल और कलश से बाहर निकलते सिक्के दिखाए गए हैं। यह डिजाइन बनाना बहुत आसान है।

एक अन्य डिजाइन में सर्कल के अंदर अलग-अलग रंगों से "शुभ धनतेरस" लिखा गया है। इसके आसपास फूल और दीयों का सजावटी पैटर्न बनाया गया है। कमल का फूल और कलश का चित्र इसे और भी आकर्षक बनाते हैं।

धनतेरस के लिए एक डिजाइन में अलग-अलग रंगों के फूल और पत्तियों का पैटर्न बनाया गया है। कलश के ऊपर और पास सिक्कों का सजावटी डिजाइन, और रंगोली के आसपास मोमबत्तियां रखकर इसे और भी खूबसूरत बनाया जा सकता है।

एक डिजाइन में कमल के फूल और सर्कल के अंदर सिक्कों से भरा कलश बनाया गया है। दोनों तरफ हाथी के चेहरे का चित्र और आसपास डिजाइन डालकर अंदर "शुभ दिवाली" और "शुभ लाभ" लिखा गया है। बाहरी हिस्से में नरक चतुर्दशी, धनत्रयोदशी, लक्ष्मीपूजन, भाई दूज और दिवाली भी लिखा गया है।

इस धनतेरस अपने घर के आंगन या द्वार में सिंपल लेकिन आकर्षक रंगोली बनाएं। इसे साइड में "हैप्पी धनतेरस" लिखकर और फूलों से सजाने से शोभा और बढ़ जाएगी। यह डिजाइन इस बार की धनतेरस पर जरूर ट्राई करनी चाहिए।

बॉर्डर या तोरण स्टाइल वाली रंगोली घर के द्वार पर सजाने के लिए बेहद उपयुक्त है। इसमें कमल, कलश और दीयों का संयोजन पूजा स्थल पर भी सुंदर दिखता है। गोलाकार डिजाइन स्वास्तिक और माता रानी के पैटर्न के साथ दिवाली पर भी ट्राई किया जा सकता है।

अगर आप सरल रंगोली बनाना चाहते हैं, तो इसमें एक सर्कल बनाकर कलश में से गिरते सिक्के दिखाए गए हैं। साथ ही एक तरफ कमल का फूल और अंदर जलता हुआ दीया डिजाइन किया गया है। इसे बनाना बेहद आसान है।

एक सिंपल डिजाइन में सर्कल बनाकर कलश और उसके अंदर लड्डू बनाया गया है। सर्कल के चारों तरफ कमल और जलते हुए दीयों का डिजाइन इसे बहुत सुंदर बनाता है। इसे आसानी से घर में बनाया जा सकता है।

ऑफिस या सोसाइटी प्रतियोगिता के लिए एक डिजाइन में कमल के फूल पर बैठी मां लक्ष्मी को दिखाया गया है। फूलों और रंगों की मदद से गहनों और श्रृंगार को बारीकी से चित्रित किया गया है। यह डिजाइन बहुत आकर्षक और स्पेशल है।

Story continues below Advertisement