Get App

क्या आप जानते हैं LPG, CNG और PNG का फर्क? यहां समझें आसान भाषा में

Interesting Facts: इन दिनों सोशल मीडिया पर LPG, CNG और PNG को लेकर लोगों की जिज्ञासा तेजी से बढ़ रही है। कई यूजर्स इन गैसों से जुड़ी जानकारी खोज रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन तीनों में क्या अंतर होता है? आइए जानते हैं इनके उपयोग और खासियतों से जुड़ी दिलचस्प बातें

Edited By: Anchal Jhaअपडेटेड Mar 15, 2026 पर 10:22 AM
क्या आप जानते हैं LPG, CNG और PNG का फर्क? यहां समझें आसान भाषा में
Interesting Facts: CNG मुख्य रूप से वाहनों में ईंधन के रूप में इस्तेमाल होती है

मार्च 2026 में मिडिल ईस्ट में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव का असर अब वैश्विक ऊर्जा बाजार पर साफ दिखाई देने लगा है। गैस, पेट्रोलियम और अन्य ईंधन से जुड़ी आपूर्ति को लेकर कई देशों में चिंता बढ़ गई है। कुछ जगहों पर गैस की कीमतों में तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिल रही है, तो वहीं कहीं लोगों द्वारा अचानक ज्यादा बुकिंग करने के कारण सप्लाई पर दबाव बढ़ गया है। ऐसे हालात में कई देश ऊर्जा बचाने और जरूरत के अनुसार वितरण सुनिश्चित करने के लिए सख्त कदम उठा रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया और खबरों में LPG, CNG और PNG जैसे शब्द लगातार चर्चा में हैं। हालांकि इन तीनों गैसों का इस्तेमाल आम जिंदगी में होता है, लेकिन बहुत से लोग इनके बीच का अंतर ठीक से नहीं जानते।

दरअसल इनकी संरचना, उपयोग और सप्लाई का तरीका अलग-अलग होता है। ऐसे में यह समझना जरूरी है कि आखिर LPG, CNG और PNG एक-दूसरे से कैसे अलग हैं और किस काम में ज्यादा इस्तेमाल होते हैं।

LPG, CNG और PNG क्या होती हैं?

LPG, CNG और PNG तीनों ही हाइड्रोकार्बन गैसें हैं, लेकिन इनकी संरचना, उपयोग और सप्लाई का तरीका अलग-अलग होता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें