Diwali 2025 Wishes: दीपों की रोशनी और खुशियों से भरपूर हो त्योहार, इस साल फैमिली और दोस्तों को भेजें ये खास दीवाली शुभकामनाएं

Diwali 2025 Wishes: दीपावली हिंदुओं का सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण त्योहार है, जो अंधकार पर प्रकाश और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। इस दीवाली अपने प्रियजनों को भेजें ये खास दीवाली की शुभकामनाएं जो आपके त्योहार को बनाए और खास।

अपडेटेड Oct 19, 2025 पर 07:42
Story continues below Advertisement
दीपावली का त्योहार अंधकार पर प्रकाश की जीत का प्रतीक है, जो मां लक्ष्मी और श्री गणेश की पूजा के साथ बड़े हर्षोल्लास से मनाया जाता है। यह पर्व नए वर्ष का स्वागत करने का मौका भी होता है, जब पूरे घर-द्वार को दीपों, रंगोलियों और फूलों से सजाया जाता है, ताकि सुख-शांति और धन-वैभव का आगमन हो। इस दीवाली अपने करीब लोगों को ये संदेश भेजें और बांटे खुशियां।

धन की वर्षा हो इतनी की
हर जगह आपका नाम हो
दिन रात आपको व्यापार में लाभ हो
यही शुभकामना है हमारी
ये दीवाली आपके लिए बहुत खास हो
हैप्पी दीवाली

रोशन हो दीपक और सारा जग जगमगाए
लेकर साथ सीता जी को राम जी हैं आए
हर शहर सजा है ऐसे जैसे अयोध्या हो
आओ हर द्वार, हर गली, हर मोड़ पर हम दीप जलाएं
दीवाली की हार्दिक शुभकामनाएं

घर सजाएं, मन सजाएं,
दिल से दीपावली मनाएं।
शुभ दीपावली

खुशियों की बहार है, जगमगाया संसार है,
उत्साह से मनाएं दिवाली, दीपों का त्योहार

लक्ष्मी-गणेश के आशीर्वाद से जीवन में अंधकार नहीं,
बस उजाला ही उजाला रहे।
शुभ दीपावली

जब दीपक मुस्कुराए तो समझो लक्ष्मी आई है
जब दिल खुश हो जाए तो समझो दिवाली आई है
आपके पूरे परिवार को शुभ दीपावली

दीपों से सजा ये प्यारा त्योहार,
आपके जीवन में लाए खुशियों की बहार

आंगन में रंगोली बनाएं
घर के द्वार पर दीये जलाएं
सुख-समृद्धि आपके घर को आए
आपको दीवाली की शुभकामनाएं

दीप जगमगाते रहें
सबके घर झिलमिलाते रहें
साथ हों सब अपने
सब यूं ही मुस्कुराते रहें
दीवाली की शुभकामनाएं

Story continues below Advertisement