Credit Cards

गलती से भी ना चुने ये रंग... फ्यूचर पड़ सकता है भारी! आपकी बर्थडेट बताती है किन रंगों का करें चुनाव

क्या कभी आपने नोटिस किया है कि कुछ रंग पहनने पर आपका मूड डाउन या ऊर्जा कम लगती है? न्यूमेरोलॉजी या ज्योतिष के अनुसार हर जन्मांक/मूलांक के लिए कुछ रंग अशुभ माने जाते हैं।

अपडेटेड Aug 27, 2025 पर 15:30
Story continues below Advertisement
क्या कभी आपने नोटिस किया है कि कुछ रंग पहनने पर आपका मूड डाउन या ऊर्जा कम लगती है? न्यूमेरोलॉजी या ज्योतिष के अनुसार हर जन्मांक/मूलांक के लिए कुछ रंग अशुभ माने जाते हैं।

नंबर 1 (1, 10, 19, 28)
मूलांक 1 वाले लोग ब्लैक, ब्लू और ग्रे रंगों से जरूर बचें। ये रंग उनकी ऊर्जा को कम कर सकते हैं और आत्मविश्वास में कमी ला सकते हैं।

नंबर 2 (2, 11, 20, 29)
इस मूलांक वालों को गहरे रंग जैसे ब्लैक, डार्क ब्लू, डार्क ग्रे और डार्क ब्राउन नहीं पहनना चाहिए। इससे उनकी सेंसिटिविटी और भावनाओं में असंतुलन आ सकता है।

नंबर 3 (3, 12, 21, 30)
नंबर 3 वाले लोग बेबी पिंक, व्हाइट, क्रीम और ऑफ व्हाइट रंगों से बचें। ये रंग उनकी क्रिएटिविटी को धीरे-धीरे कम कर सकते हैं।

नंबर 4 (4, 13, 22, 31)
मूलांक 4 वालों को यलो, ऑरेन्ज और व्हाइट कलर अवॉयड करने की सलाह दी जाती है। ये उनके लिए चिंता और अस्थिरता ला सकते हैं।

नंबर 5 (5, 14, 23)
इस मूलांक के लोगों को ब्लैक और डार्क ब्लू रंग नहीं पहनने चाहिए, वरना कम्युनिकेशन गैप और नेगेटिव सोच बढ़ सकता है।

नंबर 6 (6, 15, 24)
यलो, मस्टर्ड और ऑरेन्ज रंग मूलांक 6 वालों के लिए अशुभ माने जाते हैं। इससे उनका बैलेंस बिगड़ सकता है और रिश्तों में टेंशन आ सकती है।

नंबर 7 (7, 16, 25)
नंबर 7 वाले लोगों को ब्लू, ग्रे और ब्राउन रंगों से दूर रहना चाहिए। ये उनकी स्पिरिचुएल एनर्जी को प्रभावित कर सकते हैं।

नंबर 8 (8, 17, 26)
मूलांक 8 वालों को व्हाइट, ऑफ व्हाइट, रेड और बेबी पिंक रंग अवॉयड करने चाहिए। इससे उनकी लाइफ में डिस्ट्रैक्शन आ सकता है।

नंबर 9 (9, 18, 27)
इस नंबर वालों को ब्लैक, डार्क ग्रे, डार्क ब्लू और वायलेट रंगों से बचना चाहिए। ये उनकी ऊर्जा में भारीपन ला सकते हैं, जिससे वे थके हुए महसूस कर सकते हैं।

Story continues below Advertisement