सांपों की दुनिया हमेशा से ही रहस्य और रोमांच से भरी रही है। सैकड़ों तरह की प्रजातियां होने के बावजूद, जब बात सांपों की होती है तो सबसे पहले जहन में "नागमणि" का नाम उभरता है। बचपन से हम सबने इस रहस्यमयी मणि के बारे में कहानियां सुनी हैं कभी इसे चमत्कारी बताया गया, तो कभी अमूल्य खजाने से भी बढ़कर। फिल्मों और लोककथाओं ने भी इस मिथक को और गहराई से लोगों के दिलो-दिमाग में बसा दिया है। लेकिन आज भी एक सवाल बना हुआ है, क्या नागमणि सच में होती है या ये सिर्फ हमारी कल्पना का हिस्सा है?
