Get App

Snake: सांप समझता है आपको दुश्मन या दोस्त? जानिए इन इशारों से

Snake: जब भी हम सांप का नाम सुनते हैं, हमारे मन में डर और रहस्य की छवि बन जाती है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि सांप भी कुछ महसूस करते हैं? क्या वो आपको पहचानते हैं? क्या वो आपको दोस्त या दुश्मन समझते हैं? आइए जानें सांप की भावनाओं की यह अनसुनी कहानी

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 26, 2025 पर 12:55 PM
Snake: सांप समझता है आपको दुश्मन या दोस्त? जानिए इन इशारों से
Snake: अगर आपने कभी सांप पाला है, तो शायद आपने महसूस किया हो कि वो आपको “पसंद” करता है।

जब बात भावनाओं की आती है, तो हम अक्सर इंसानों या पालतू जानवरों की प्रतिक्रियाओं से उन्हें जोड़ते हैं, जैसे कुत्ते की पूंछ हिलाना, बिल्ली का म्याऊं करना या इंसान की मुस्कान। लेकिन एक ऐसा जीव जो न आवाज करता है, न चेहरा बदलता है—वो सांप, क्या वो भी कुछ महसूस करता है? आमतौर पर सांप को ठंडे खून वाले, खामोश और "भावनाहीन" जीव माना जाता है। लेकिन क्या ये धारणा सही है? नई रिसर्च और वैज्ञानिकों के अनुसार, सांप भी अपनी तरह से भावनाएं जाहिर करते हैं, बिलकुल अलग ढंग से, बिना किसी मुस्कान या आंसू के।

वे ना तो आपसे प्यार करते हैं और ना ही गम मनाते हैं, लेकिन वो आपको पहचान सकते हैं, डर महसूस कर सकते हैं और जब सुरक्षित महसूस करते हैं तो शांत हो जाते हैं। तो आइए, इस बार सांप को डरावनी नजर से नहीं, बल्कि समझदारी और वैज्ञानिक नजरिए से देखने की कोशिश करें।

क्या सांप के पास भी होती हैं भावनाएं?

जी हां, सांप भी कुछ हद तक भावनाएं महसूस करते हैं। लेकिन ये भावनाएं हमारे या किसी पालतू जानवर के जैसे नहीं होतीं। सांप के पास "लिम्बिक सिस्टम" नहीं होता, जो स्तनधारियों में जटिल भावनाएं जैसे प्रेम, जलन या खुशी को महसूस करने में मदद करता है। फिर भी, सांप डर, असहजता, तनाव और आराम जैसी अवस्थाओं पर जरूर प्रतिक्रिया देते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें