क्या आप जानते हैं कि गधी का दूध दुनिया के सबसे महंगे दूधों में गिना जाता है? इसकी कीमत विदेशों में करीब 5 हजार रुपये प्रति किलो तक पहुंच जाती है, जो सुनकर किसी को भी हैरानी हो सकती है। लेकिन इसकी ऊंची कीमत के पीछे सिर्फ इसकी कमी या उत्पादन की कठिनाई नहीं, बल्कि इसके खास गुण भी जिम्मेदार हैं। गधी बहुत कम मात्रा में दूध देती है, इसलिए इसका मिलना वैसे ही मुश्किल है। इसके अलावा, इसका उपयोग हेल्थ सप्लीमेंट्स से लेकर स्किनकेयर और एंटी-एजिंग प्रोडक्ट्स तक में होने लगा है, जिससे इसकी मांग और बढ़ गई है।
