इस रंगोली में एक बड़ा गोल घेरा बनाएं और इसके बाहर छोटे-छोटे घेरे, फूल या दीयों के आकार की पेटल्स जोड़ें। बाहर के पैटर्न में नारंगी, गुलाबी या नीले जैसे शाइनी रंग भरें। बीच में “शुभ दीपावली” या “Happy Diwali” लिखें। आसान बनाने के लिए किसी थाली या चकला-बेलन के बोर्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं।
दीयों के बिना दिवाली अधूरी है। इस डिजाइन में एक बड़ा दीया बनाएं और उसके चारों ओर 3–5 छोटे दीयों या फूलों के पैटर्न बनाएं। दीये के अंदर पीला और नारंगी रंग भरें, जो आग का प्रतीक है। आकार बनाने के लिए कटोरे या छोटे बर्तन का इस्तेमाल करें। रंगोली की किनारों पर असली दीये रखें, इससे 3D लुक मिलेगा।
फूलों से बनी रंगोली किसी भी जगह को प्राकृतिक सुंदरता देती है। गोवर्धन पूजा के लिए यह डिजाइन बेहतरीन है। आप बॉक्स का आकार बनाकर उसके अंदर रंगोली डिजाइन कर सकते हैं। फूलों के पंखुड़ियों, गेंदा और गुलाब का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए छन्नी या सांचे का उपयोग करना आसान है।
मोर पवित्रता और सुंदरता का प्रतीक माना जाता है। रूप चौदस के लिए यह डिज़ाइन शानदार है। रंगोली के दो किनारों पर मोर के डिजाइन बनाएं और बीच में मां लक्ष्मी के चरण उकेरें। रंग भरने के लिए नीला, हरा और सुनहरा इस्तेमाल करें। माता के चरण लाल या कुमकुम रंग से रंगें। बाजार में उपलब्ध सांचे इसे बनाने में मदद करेंगे।
अगर आपको स्किवन पैटर्न अच्छी लगती है तो ज्योमेट्री डिजाइन वाली रंगोली बनाएं। इसमें त्रिकोण, वर्ग और गोले बनाकर रंगों से सजावट करें। यह शैली त्योहार में घर को आधुनिक और खूबसूरत दिखाती है।