प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य संजीव सान्याल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वायरल हो रहे वीडियो में संजीव सान्याल काफी भक्ति में डूबे नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लोगों को ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में संजीव सान्याल भगवान राम को समर्पित भक्ति गीतों पर खुशी-खुशी नाचते नजर आ रहे हैं।
ये वीडियो इंटरनेट पर मजेदार चर्चा का विषय बन गया। इस वीडियो में संजीव सान्याल अपनी सिरीएस पेशेवर छवि से अलग, सहज और उत्साही अंदाज में नजर आ रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
एक्स पर शेयर की गई इस क्लिप में संजीव सान्याल नई दिल्ली में संगम टॉक्स द्वारा आयोजित स्वराज्य कॉन्क्लेव 2025 के दौरान भजनों पर थिरकते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस सभा में कई प्रमुख वक्ता मौजूद थे, लेकिन वरिष्ठ अर्थशास्त्री कुछ समय के लिए अपनी गंभीर और नीति-केंद्रित छवि से हटकर एक हल्के-फुल्के और चंचल अंदाज में नजर आए। संजीव सान्याल का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। लोगों को संजीव का ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है।
वीडियो पोस्ट करने वाले एक एक्स यूजर ने लिखा, "सोचिए, आप एक ऐसे व्यक्ति हैं जो प्रधानमंत्री को अर्थव्यवस्था चलाने में मदद करता है, 10वीं सदी के जहाज निर्माता का रोल निभाता है, इतिहास की किताबों को फिर से लिखता है और फिर राम भजनों पर ब्रेक डांस करता है। हां, यही संजीव सान्याल हैं।"
UPSC एग्जाम पर कही ये बात
वायरल वीडियो के अलावा, संजीव सान्याल हाल ही में भारत की सिविल सेवा परीक्षा और उसकी तैयारी को लेकर अपने स्पष्ट और बेबाक विचारों के लिए भी चर्चा में रहे हैं। उन्होंने चार्टर्ड अकाउंटेंट और कंटेंट क्रिएटर कुशल लोढ़ा के साथ एक पॉडकास्ट में कहा, "युवा लोग सालों मेहनत करते हैं, लेकिन इस परीक्षा में सफल होने की संभावना बेहद कम है। उनके अनुसार, इसकी असफलता दर लगभग 99.9% है। उन्होंने इस प्रणाली पर सवाल उठाए।" उन्होंने इस प्रथा को "मानव संसाधन की पूरी बर्बादी" करार दिया और कहा कि देश को इस परीक्षा को मिलने वाले अत्यधिक महत्व पर दोबारा सोचने की जरूरत है।