10 दिन की छुट्टी से लौटा तो बॉस ने दे दी एक और दिन की एक्सट्रा लीव! अब लोग बोल रहे कि Boss हो तो ऐसा

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में मैनेजर का जवाब तेजी से वायरल हो रहा है। छुट्टी से लौट रहे एक कर्मचारी को मैनेजर ने तुरंत काम शुरू करने के बजाय एक दिन की छु्ट्टी मांगी थी। इस पर मैनेजर का दिया गया जवाब तेजी से वायरल हो रहा

अपडेटेड Jun 08, 2026 पर 10:02 PM
ये पोस्ट 10 दिन की छुट्टी के बाद काम पर लौटने वाले कर्मचारी ने शेयर किया है (Photo: Canva)

आजकल जहां नौकरी में तनाव और दबाव की बातें अक्सर सुनने को मिलती हैं। वहीं सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में एक मैनेजर ने छुट्टी से लौट रहे कर्मचारी को एक दिन और आराम करने की सलाह दी। मैनेजर के इस बिहेवियर की लोग काफी तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स ने इसे कर्मचारियों के इमोशन को समझने वाली अच्छी लीडरशिप बताया। वहीं कर्मचारी ने कहा कि सख्त कॉर्पोरेट माहौल में काम करने के बाद मैनेजर की इस बात ने उसे "बहुत अच्छा और सम्मानित महसूस कराया।"

उनके मुताबिक, इस व्यवहार से उसे लगा कि कंपनी उसके काम के साथ-साथ उसकी व्यक्तिगत जरूरतों की भी परवाह करती है। Reddit पर किया गया ये पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है।

वायरल हुआ पोस्ट


ये पोस्ट 10 दिन की छुट्टी के बाद काम पर लौटने वाले कर्मचारी ने शेयर किया है। इस पोस्ट में व्हाट्सऐप चैट का एक स्क्रीनशॉट भी शामिल था। उसने अपने मैनेजर को मैसेज करके बताया कि वह अगले दिन ऑफिस आएगा। इसके जवाब में मैनेजर ने कहा कि वह एक दिन और आराम कर ले और खुद को व्यवस्थित कर ले, फिर बुधवार से काम शुरू करे। मैनेजर का यह जवाब लोगों को काफी पसंद आया और सोशल मीडिया पर उसकी खूब तारीफ हुई।

Viral Post (1)

लोगों ने किया मजेदार कमेंट

इस पोस्ट पर लोगों ने अलग-अलग रिएक्शन मिल रहे हैं।। कई यूजर्स को मैनेजर का ऐसा व्यवहार असामान्य लगा। एक यूजर ने लिखा, "मैंने इतनी टॉक्सिसिटी का सामना किया है कि आपके बॉस का मैसेज मुझे मजाक लगता है" वहीं, दूसरे यूजर ने कहा कि, अगर उन्हें ऐसा संदेश मिलता, तो उन्हें पहले लगता कि शायद उन्हें नौकरी से निकाला जा रहा है। एक और यूजर ने लिखा, "ऐसा जवाब देखकर मुझे झटका लग जाएगा, क्योंकि मैं ऐसे व्यवहार का आदी नहीं हूं।" वहीं एक और यूजर ने कहा, "आप वाकई खुशकिस्मत हैं। अगर मैं अपने मैनेजर से एक दिन की छुट्टी भी मांगूं, तो ऐसा लगता है जैसे मैं उनसे कोई बहुत बड़ी चीज मांग रहा हूं।"

कई यूजर्स ने इस घटना को एक अच्छे और पॉजिटिव वर्क कल्चर का उदाहरण बताया। उनका कहना था कि ऐसे माहौल को कर्मचारियों और कंपनियों दोनों को मिलकर बनाए रखना चाहिए, क्योंकि इससे काम करने की जगह बेहतर और लोगों के लिए अधिक सहज बनती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।