Family or Career: भारत में परिवार ही करियर ग्रोथ में सबसे बड़ा ब्रेकर, 13 साल के अनुभवी आईटी प्रोफेशनल ने छेड़ी बहस

Family blocks career growth or not: करियर या परिवार, एक लंबी और अंतहीन बहस है। ऐसी ही एक बहस अब शुरू हुई है, जिसमें 13 साल से आईटी सेक्टर में काम कर रहे एक शख्स का कहना है कि परिवार होना करियर ग्रोथ में बड़ी बाधा है। इसे लेकर लोगों के मिले-जुले रिस्पांस आ रहे हैं। डिटेल्स में पढ़ें

अपडेटेड May 03, 2026 पर 10:00 AM
Story continues below Advertisement
Family blocks career growth or not: आईटी सेक्टर में 13 साल तक काम कर चुके एक शख्स का कहना है कि हर जगह वर्कप्लेस कल्चर यानी कि कंपनियों के भीतर का माहौल लगभग एक जैसा है, जहां उन लोगों को अधिक पहचान मिलती है, जो हमेशा उपलब्ध रहते हैं। (File Photo- Pexels)

Family blocks career growth or not: आईटी सेक्टर में 13 साल तक काम कर चुके एक शख्स के दावे पर बहस छिड़ गई है। आईटी प्रोफेशनल का कहना है कि भारत में परिवार का होना यानी कि पारिवारिक जिम्मेदारियां करियर ग्रोथ सीमित कर सकती हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट (Reddit) पर इस शख्स ने कहा कि वह कई मल्टीनेशनल कंपनियों में काम कर चुके हैं और फिलहाल एक प्रोडक्ट-बेस्ड कंपनी में काम कर रहे हैं। उनका कहना है कि हर जगह वर्कप्लेस कल्चर यानी कि कंपनियों के भीतर का माहौल लगभग एक जैसा है, जहां उन लोगों को अधिक पहचान मिलती है, जो हमेशा उपलब्ध रहते हैं।

कैसी है आईटी प्रोफेशनल की लाइफ?

रेडिट यूजर आईटी प्रोफेशनल ने अपने बारे में पोस्ट में जिक्र किया है कि वह 13 साल से आईटी सेक्टर में काम कर रहे हैं और फिलहाल एक पीबीसी में हैं। इससे पहले वह कई एमएनसी (मल्टी-नेशनल कंपनी) में काम कर चुके हैं और हर जगह ऐसा ही हाल है। आईटी प्रोफेशनल का कहना है कि उनके साथ काम करने वाले कई लोग और मैनेजर्स सुबह 8 बजे काम शुरू कर देते हैं, और रात 11 बजे भी ऑनलाइन रहकर ईमेल भेजते रहते हैं। वे अपने 12 से 14 घंटे में काफी काम निपटा लेते हैं। रेडिट यूजर ने अपने बारे में बताया कि शादी के बाद उन्होंने हर शाम और वीकेंड पत्नी के साथ बिताना शुरू कर दिया और पिछले दो साल में पिता बनने के बाद बच्चा ही टॉप प्रॉयोरिटी बन गया है।

Having a family is a disadvantage for career progression in India by u/timukh in developersIndia


कैसी मिल रही प्रतिक्रिया?

अनुभवी आईटी प्रोफेशनल की पोस्ट में लोगों की प्रतिक्रियाएं मिली-जुली आ रही हैं। एक यूजर का कहना है कि कॉरपोरेट भारत में हर समय उपलब्ध रहना अक्सर डेडिकेशन समझ लिया जाता है, तो दूसरे यूजर का कहना है कि परिवार वाले प्रोफेशनल कम महत्वाकांक्षी नहीं होते, लेकिन उन पर काम के अलावा भी और जिम्मेदारियां होती हैं।

एक यूजर ने तो लिखा है कि उनकी शादी अभी नहीं हुई है लेकिन फिर भी ऑफिस के समय के बाद वह कभी फोन नहीं उठाये या मेल नहीं खोलते, और अपनी सभी बाइक ट्रिप की पोस्ट डालते हैं ताकि उनके सभी सीनियर और मैनेजर उन्हें देख सकें। एक और यूजर का कहना है कि अगर आप अपने जीवनसाथी के साथ करीबी, सुकून भरे और अंतरंग पलों का या अपने बच्चे के साथ चंचल पलों का आनंद नहीं ले सकते, तो भागदौड़ भरी जिंदगी का कोई फायदा नहीं।

8 घंटे की नौकरी या 10 घंटे की मजबूरी? गर्मी में ऑफिस आने-जाने की परेशानी पर छिड़ी बड़ी चर्चा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।