Father's Day 2025 Wishes: इस फादर्स डे पर पापा को भेजें दिल से लिखे 50 मैसेज, जो उनके चेहरे पर मुस्कान और दिल में प्यार भर देंगे!

Happy Fathers Day 2025 Quotes in Hindi: फादर्स डे करीब है और इस मौके पर हर कोई अपने पापा को खास महसूस कराना चाहता है। अगर आप भी अपने पिता को प्यार भरे शब्द भेजना चाहते हैं तो आपके लिए हमने कुछ चुनिंदा शायरियां और खूबसूरत मैसेज तैयार किए हैं, जिन्हें आप शेयर कर सकते हैं

अपडेटेड Jun 14, 2025 पर 12:02 PM
Story continues below Advertisement
Happy Father's Day 2025: पापा को 15 जून को भेजें दिल छू लेने वाली खास शुभकामनाएं।

पापा... ये वो शख्स होते हैं जिनकी छांव में हम बेफिक्री से सारी मुश्किलों को पार कर जाते हैं। उनके बिना जिंदगी की कल्पना भी अधूरी लगती है। पापा ना सिर्फ हमारे लिए सुरक्षा कवच होते हैं बल्कि एक मजबूत सहारा भी होते हैं। चाहे कितनी भी परेशानियां क्यों न हों, पापा की एक मुस्कान और उनकी हिम्मत हमें सब कुछ संभाल लेना सिखा देती है। इसी प्यार और सम्मान को जताने के लिए हर साल जून के तीसरे रविवार को फादर्स डे मनाया जाता है। ये दिन खास तौर पर पापा को स्पेशल फील कराने और उन्हें दिल से ‘थैंक यू’ कहने का बेहतरीन मौका होता है। फादर्स डे पर आप चाहें तो कोई प्यारा-सा तोहफा दें या फिर कोई सरप्राइज प्लान करें, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो शब्दों से अपने जज्बात बयां करना चाहते हैं।

ऐसे में खूबसूरत मैसेज और दिल छू लेने वाले कोट्स के जरिए आप अपने पापा को फादर्स डे की ढेरों शुभकामनाएं दे सकते हैं। यकीन मानिए, आपके कुछ प्यार भरे शब्द उनके दिल को छू जाएंगे और उनकी आंखों में खुशी के आंसू ला देंगे। तो इस फादर्स डे पर अपने हीरो को एक खास मैसेज जरूर भेजें!

फादर्स डे के लिए 25 बेहद खास मैसेज


1.पापा, आपकी हंसी मेरी सारी थकान दूर कर देती है। फादर्स डे मुबारक हो!

2. आपकी हर सीख मेरी जिंदगी को रोशनी देती है। शुक्रिया पापा।

3. आपने अपने सपनों को छोड़कर मुझे उड़ना सिखाया, पापा आप बेस्ट हो!

4. जब भी डगमगाया, आपकी गोद ने संभाल लिया। लव यू डैड!

5. दुनिया बदल जाए, लेकिन मेरा हीरो हमेशा आप ही रहोगे।

6. आप हर तूफान में मेरी ढाल बने रहे पापा, दिल से शुक्रिया।

7. पापा, आपकी हिम्मत मेरी सबसे बड़ी पूंजी है।

8. आपसे अच्छा गाइड और दोस्त कोई नहीं हो सकता पापा।

9. पापा, आपकी हर बात मुझे सही राह दिखाती है।

10. हर दिन आपके जैसा बनने की कोशिश करता हूं पापा।

11. आपसे बेहतर कोई सलाहकार नहीं पापा। हैप्पी फादर्स डे!

12. पापा, आपका प्यार मेरी ताकत और दुआ मेरी ढाल है।

13. आप जैसे पिता पाकर मैं दुनिया का सबसे खुशकिस्मत इंसान हूं।

14. आपकी मुस्कान मेरी सबसे बड़ी ख्वाहिश है पापा।

15. पापा, आप मेरे सबसे बड़े सपोर्ट सिस्टम हो।

16. आपकी गोद ही मेरी सबसे सुरक्षित जगह है पापा।

17. पापा, हर दुआ में आपका नाम शामिल होता है।

18. आप जैसा कोई नहीं, आपसे अच्छा कोई नहीं पापा।

19. पापा, आपसे मैंने सच्ची खुशियां पाना सीखा।

20. आपके बिना मेरी हर खुशी अधूरी है पापा।

21. पापा, आप हमेशा मेरे दिल के सबसे करीब रहेंगे।

22. फादर्स डे पर दुआ है, आप हमेशा सलामत रहें पापा।

23. आप मेरे जीवन के पहले गुरु और पहले दोस्त हो।

24, पापा, आप मेरी सबसे प्यारी कहानी हो।

25. हैप्पी फादर्स डे पापा, आप हमेशा यूं ही हंसते रहो।

Happy Father's day

फादर्स डे के लिए 25 प्यारी शायरियां

26. पापा की गोद सबसे प्यारी,

उनकी दुआ सबसे भारी।

फादर्स डे पर दिल से कह दूं,

पापा आप सबसे न्यारे।

27. जिसने चलना सिखाया,

गिरने पर उठाया,

वो है मेरे पापा,

जिसने जीना सिखाया।

28. आपका हाथ थामा जब भी डर लगा,

आपके पास रहकर हर मुश्किल आसान लगा।

29. मेरी खुशियों की हर वजह आप हो पापा,

मेरे ख्वाबों की हर उड़ान आप हो पापा।

30. आपके बिना घर सुना लगता है पापा,

आपके बिना दिल रोता है पापा।

Happy Father's day (1)

31. खुद भूखे रहकर जिसने खिलाया,

हर दुख दर्द में जिसने अपनाया।

फादर्स डे पर उस पापा को सलाम!

32. आपकी डांट में भी प्यार छुपा होता है,

पापा आपका हर लफ्ज़ दुआ होता है।

33. पापा के बिना क्या दुनिया होगी,

उनके बिना हर खुशी अधूरी होगी।

34. पापा के साथ बिताया हर लम्हा खास है,

उनके बिना ये दिल बिलकुल उदास है।

35. जो मेरी ख्वाहिशों को अपनी सांसों से पूरी करते हैं,

वो पापा ही तो हैं, जो हर खुशी मुझ पर न्यौछावर करते हैं।

Happy Father's day (2)

36. हर वक्त खुद को मजबूत बना लिया पापा ने,

मेरी कमजोरियों को खुद में छुपा लिया पापा ने।

37. पापा आपसे मिला है ये हौसला,

आप ही हो मेरी ताकत का असली पन्ना।

38. दुनिया से लड़ जाऊं, पर पापा से नहीं,

उनकी नाराजगी भी प्यार लगती है कहीं।

39. आपके कदमों में ही जन्नत मिल गई पापा,

आपके साये से ही दुनिया हसीन हो गई पापा।

40. पापा की हंसी में सारी खुशियां समा जाती हैं,

उनकी एक दुआ से मुश्किलें आसान हो जाती हैं।

Happy Father's day (3)

41. पापा के आशीर्वाद से हर राह आसान हो जाती है,

उनके बिना जिंदगी थोड़ी वीरान हो जाती है।

42. पापा आप हमेशा सलामत रहो,

मेरी दुआओं में यूं ही बरकत रहो।

43. आपके बिना कुछ भी अच्छा नहीं लगता पापा,

आपके बिना दिल कहीं भी नहीं लगता पापा।

44. जो हर ख्वाब को हकीकत बना दे,

वो पापा ही हैं, जो सब सह कर भी मुस्कुरा दे।

45. पापा के जैसा कोई नहीं,

उनके जैसा रिश्ता कोई नहीं।

Happy Father's day (4)

46. आपके साये में महफूज हूं पापा,

आपके साथ ही मजबूत हूं पापा।

47. फादर्स डे पर बस इतना कहना है पापा,

आपके बिना कुछ भी अधूरा है पापा।

48. आपने सपनों को उड़ान दी पापा,

हर मुश्किल में पहचान दी पापा।

49. जिंदगी की हर मुश्किल आसान कर दी पापा ने,

अपने हिस्से की खुशियां भी हमें दे दी पापा ने।

50. आपके जैसा दुनिया में कोई नहीं पापा,

आपके बिना ये दिल कहीं नहीं लगता पापा।

बच्चे की शादी की है तैयारी? स्मार्ट प्लानिंग शादी के खर्चों की टेंशन को कर देगी जीरो, जानिये कैसे

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।