February 2026 Planet Parade: फरवरी का महीना साल का सबसे खास महीना माना जाता है। एक तो ये गुलाबी जाड़ों का मौसम होता और दूसरा दुनिया भर में प्रेम करने वालों का दिन इसी महीने में आता है। इस साल तो ये महीना खगोल प्रेमियों के लिए भी काफी दिलचस्प रहा है। इसकी शुरुआत स्नो मून के साथ हुई थी, उसके बाद सूर्य ग्रहण के दौरान आसमान में रिंग ऑफ फायर का नजारा देखने को मिला और अब अंत उससे भी ज्यादा रोमांचकारी होने वाला है। इस महीने की आखिरी रात को आसमान में एक और दुर्लभ नजारा तब दिखाई देगा जब 6 ग्रह एक साथ नजर आएंगे। ग्रहों के इस दुर्लभ अलाइनमेंट को खगोलशास्त्री ग्रहों की परेड बता रहे हैं। ‘ग्रहों की परेड’ में बुध, शुक्र, नेपच्यून, शनि, यूरेनस और बृहस्पति ग्रह शामिल होंगे। भारत के खगोल प्रेमियों के लिए अच्छी खबर यह है कि ग्रहों की यह परेड सूरज डूबने के तुरंत बाद पूरे देश में दिखाई देगी।
भारत में इसे देखने का सबसे अच्छा समय शाम 6:15 बजे से रात 8:00 बजे के बीच है, यह आपके शहर और मौसम पर निर्भर करता है।
अगर मौसम साफ रहा तो लद्दाख, राजस्थान के कुछ हिस्से, मध्य प्रदेश और तमिलनाडु के तटीय इलाकों में बहुत अच्छा नजारा मिल सकता है। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरु जैसे मेट्रो शहरों के लोग भी वीनस, जुपिटर और सैटर्न जैसे चमकीले ग्रहों को सामान्य आंखों से देख पाएंगे। हालांकि, ज्यादातर भारतीय स्काईवॉचर्स सामान्य आंखों से कुल चार ग्रह वीनस, मर्करी, सैटर्न और जुपिटर ही देख पाएंगे। दूरबीन रखने वालों के लिए बोनस के तौर पर यूरेनस।
2025 में भी हुई थी ‘ग्रहों की परेड’
कौन से ग्रह दिखाई देंगे और कैसे?
28 फरवरी की परेड में शामिल कुछ ग्रहों की पोजिशन बेहद नीचे रहेगी। यह पश्चिमी क्षैतिज में रहेंगे और सूरज की किरणों की वजह से इन्हें साफ देख पाना थोड़ा मुश्किल होगा। हालांकि, कुछ ग्रहों को आसानी से देखा जा सकेगा। शुक्र और मंगल ग्रह सबसे ज्यादा नीचे होंगे और सूर्य की रोशनी में ये सबसे पहले गायब होंगे। शुक्र ग्रह सबसे ज्यादा चमकीला होगा और क्षैतिज के करीब होगा। मंगल ग्रह ज्यादा चमकीला नहीं होगा, लेकिन इनको आसानी से पहचाना जा सकेगा। शनि ग्रह भी इनके आसपास होगा, और यह भी ज्यादा चमकीला नहीं होगा। इसके साथ ही अरुण और वरुण ग्रह को खोजना मुश्किल भरा रहेगा। इसके लिए बाइनोकुलर या एक टेलीस्कोप की जरूरत होगी। बृहस्पति ग्रह की बात करें तो यह अपने साइज की वजह से आसानी से पहचान में आ जाएगा।