हाल ही में किए गए एक चौंकाने वाले वैज्ञानिक अध्ययन ने मछली प्रेमियों के लिए सोचने पर मजबूर कर देने वाला सच सामने रखा है। इस शोध में बताया गया है कि इंसानों के खाने के लिए पकड़ी जाने वाली रेनबो ट्राउट जैसी मछलियां मरने से पहले करीब 2 से 20 मिनट तक असहनीय दर्द झेलती हैं। यह खुलासा मशहूर विज्ञान पत्रिका ‘साइंटिफिक रिपोर्ट्स’ में प्रकाशित हुआ है। रिसर्च के मुताबिक मछलियों को मारने के लिए आम तौर पर जो तरीका अपनाया जाता है, उसमें उन्हें पानी से निकालकर हवा में छोड़ दिया जाता है, जिससे उनकी मौत दम घुटने से होती है। इस दौरान मछलियां लंबे समय तक तड़पती रहती हैं।
