क्या आपने कभी किसी मछली को आसमान में उड़ते देखा है? सुनने में अजीब जरूर लगता है, लेकिन ये हकीकत है। एक ऐसी मछली जो सिर्फ पानी में तैरती नहीं, बल्कि हवा में भी उड़ान भरती है। इसे देखकर एक पल के लिए आप सोच में पड़ जाएंगे कि ये मछली है या चिड़िया। ये कोई कहानी नहीं, बल्कि सच है, और ये नजारा समुद्र में देखने को मिलता है। इस मछली का उड़ना किसी चमत्कार से कम नहीं लगता। इसके पंखों जैसे फिन जब फैलते हैं और ये पानी से ऊपर निकलकर हवा में लंबी दूरी तक ग्लाइड करती है, तो नजारा वाकई हैरान कर देने वाला होता है।