ललित मोदी और विजय माल्या ने लंदन में साथ गाया गाना I Did It My Way, लंदन में की ग्रांड पार्टी

Lalit Modi: लंदन में भारतीय प्रीमियर लीग (IPL) के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने लंदनी में शानदार समर पार्टी की। ललित मोदी की इस पार्टी में उनके 310 दोस्त और फैमिली शामिल हुई। इस पार्टी की खास बात यह रही कि इसमें शराब कारोबारी और बैंक डिफॉल्टर विजय माल्या भी नजर आए। पार्टी में ललित मोदी और विजय माल्या ने साथ मिलकर ‘I Did It My Way’ गाना गया

अपडेटेड Jul 04, 2025 पर 11:47 AM
Story continues below Advertisement
लंदन में भारतीय प्रीमियर लीग (IPL) के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने हाल ही में एक शानदार समर पार्टी रखी।

Lalit Modi: भारतीय प्रीमियर लीग (IPL) के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने लंदन में शानदार समर पार्टी की। इस पार्टी की खास बात यह रही कि इसमें शराब कारोबारी और बैंक डिफॉल्टर विजय माल्या भी नजर आए। पार्टी में ललित मोदी और विजय माल्या  ने साथ मिलकर ‘I Did It My Way’ गाना गया।

कौन है ललित मोदी और विजय माल्या?

बता दें कि ललित मोदी बीसीसीआई के उपाध्यक्ष और आईपीएल के पहले चेयरमैन रह चुके हैं। उन पर बोली में गड़बड़ी, मनी लॉन्ड्रिंग और विदेशी मुद्रा कानून (FEMA) के उल्लंघन जैसे कई गंभीर आरोप हैं। वे 2010 में भारत छोड़कर लंदन चले गए थे और तभी से वहीं रह रहे हैं। दूसरी ओर विजय माल्या पर करीब 9,000 करोड़ रुपये के बैंक कर्ज घोटाले का आरोप है। यह लोन SBI के नेतृत्व वाले बैंकों के समूह ने उनकी अब बंद हो चुकी किंगफिशर एयरलाइंस को दिया था। माल्या 2016 में देश छोड़कर यूके चले गए थे और 2019 में उन्हें भगोड़ा घोषित किया गया था।


ललित मोदी ने रखी लंदन में समर पार्टी

ललित मोदी ने इंस्टाग्राम पर इस पार्टी के वीडियो शेयर किये। साथ ही पार्टी के बारे में लिखा कि 310 दोस्तों और परिवार के साथ शानदार रात रही। उन्होंने अपने पोस्ट पर लिखी कि कई लोग खास तौर पर इस इवेंट के लिए आए। आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद, आपने इस शाम को मेरे लिए खास बना दिया। ललित मोदी की इस पार्टी में उनके 310 दोस्त और फैमिली शामिल हुई।

विजय माल्या के साथ ललित मोदी ने गाया गाना

पार्टी में मशहूर भारतीय सिंगर कार्लटन ब्रगांजा और वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर क्रिस गेल भी मौजूद थे। एक वीडियो में दिखा कि क्रिस गेल ललित मोदी के लिए एक बल्ले पर सिग्नेचर कर रहे हैं। लेकिन इस पार्टी की सबसे ज्यादा चर्चा उस पल की हो रही है जब ललित मोदी और विजय माल्या ने साथ में कराओके पर फ्रैंक सिनात्रा का मशहूर गाना ‘I Did It My Way’ गाया। इस गाने का मतलब यह है कि मैंने जो किया अपने तरीके से किया। ये गाना और खासकर विजय माल्या के साथ ये गाना, उन दोनों की लाइफ की कहानी ही बताता है।

ललित मोदी ने कही ये बात

ललित मोदी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए मजाक में लिखा कि उम्मीद है ये वीडियो इंटरनेट ना तोड़ दे। विवादित तो जरूर है, लेकिन यही तो मैं सबसे अच्छे से करता हूं। क्रिस गेल ने भी पार्टी की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि वह इसे जी रहे हैं। शानदार शाम के लिए शुक्रिया।

 

View this post on Instagram

A post shared by Lalit Modi (@lalitkmodi)

Gold Rate Today: आज शुक्रवार 4 जुलाई को आई सोने में बड़ी गिरावट, यहां जाने 22 और 24 कैरेट गोल्ड रेट

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Jul 04, 2025 11:47 AM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।