कोविड-19 महामारी के बाद काम करने के तरीके में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। खासतौर पर फ्रीलांसिंग का ट्रेंड तेजी से बढ़ा है। आज कई लोग अपनी नियमित नौकरी के साथ-साथ कंटेंट राइटिंग, ग्राफिक डिजाइनिंग, वेब डेवलपमेंट या ऑनलाइन ट्यूटरिंग जैसे काम करके अतिरिक्त कमाई कर रहे हैं। यही वजह है कि फ्रीलांसिंग अब साइड इनकम का एक लोकप्रिय जरिया बन चुकी है। हालांकि, कई कर्मचारियों के मन में ये सवाल भी उठता है कि क्या नौकरी करते हुए फ्रीलांस काम करना कानूनी रूप से सही है या इससे कंपनी की नीतियों का उल्लंघन हो सकता है।
