Get App

रातों-रात नहीं बनती बेशुमार दौलत, उद्यमी ने बताया अमीर परिवारों की कामयाबी का असली फॉर्मूला!

आज कई कारोबारी परिवारों के पास करोड़ों की दौलत (Generational Wealth) है। लेकिन इस मुकाम तक पहुंचने के लिए पिछली पीढ़ी ने सालों तक मेहनत की और कई बार अपनी खुशियों से भी समझौता किया। उद्यमी प्रेम सोनी का कहना है कि आज उनके बच्चों को इसी मेहनत का फायदा मिल रहा है।

Roopali Sharmaअपडेटेड Nov 19, 2026 पर 12:51 PM
रातों-रात नहीं बनती बेशुमार दौलत, उद्यमी ने बताया अमीर परिवारों की कामयाबी का असली फॉर्मूला!
एक उद्यमी ने बताया कि अमीर कारोबारी परिवारों की दौलत एक दिन में नहीं बनी, बल्कि इसे पिछली पीढ़ियों ने सालों की मेहनत से खड़ा किया है।

Generational Wealth: कई परिवारों में आज ऐसी संपत्ति है, जिसका फायदा उनकी आने वाली पीढ़ियों को भी मिल रहा है। वहीं, कुछ परिवार आज भी आर्थिक रूप से मजबूत बनने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उद्यमी प्रेम सोनी ने इसकी वजह बताते हुए कहा है कि अमीर कारोबारी परिवारों की दौलत के पीछे पिछली पीढ़ियों की सालों की मेहनत और त्याग है। कई कारोबारी परिवारों ने आज की दौलत एक दिन में नहीं बनाई। खासकर कुछ मारवाड़ी परिवारों ने अपना कारोबार खड़ा करने के लिए कई दशक तक मेहनत की है। आज जिन कंपनियों या कारोबारों की कीमत 50 करोड़ रुपये है, उनके मालिकों ने 30 साल पहले छोटे स्तर से शुरुआत की होगी।

उन्होंने बताया कि पिछली पीढ़ी के लोग छोटे गोदामों में 16-16 घंटे काम करते थे। कई बार डेस्क पर ही खाना खाते थे और छुट्टियां भी नहीं लेते थे। वे अपनी कमाई का बड़ा हिस्सा बचाते थे, कारोबार में जोखिम उठाते थे और मुनाफे को दोबारा बिजनेस में लगाते थे।

सुरक्षित नौकरी को क्यों चुनते हैं आज के युवा?

सोनी का कहना है कि पिछली पीढ़ी की इसी मेहनत का फायदा उनके बच्चों और पोते-पोतियों को मिला। आज परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत होने के कारण अगली पीढ़ी को पहले जैसी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता। कई लोगों के पास इतनी संपत्ति है कि उन्हें नौकरी करने की जरूरत भी नहीं पड़ती।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें