Teddy Day 2026: वैलेंटाइन वीक के चौथे दिन क्यों मनाया जाता है टेडी डे? जानें क्या है इसका इतिहास और महत्व

Teddy Day History: वैलेंटाइन वीक का चौथा दिन 10 फरवरी को टेडी डे के रूप में मनाया जाता है। ये दिन प्यार, सुकून और अपनापन जताने का प्रतीक है। इस मौके पर लोग अपने प्रियजनों को टेडी बियर देकर अपनी इमोशनल का इजहार करते हैं। जानें क्या है टेडी बियर का इतिहास और इसका महत्व

अपडेटेड Feb 09, 2026 पर 3:35 PM
Story continues below Advertisement
टेडी डे की शुरुआत टेडी बियर की ऐतिहासिक कहानी से मानी जाती है

Teddy Day History: वैलेंटाइन वीक हर साल रिश्तों में प्यार और अपनापन जताने का खास मौका लेकर आता है। वैलेंटाइन वीक का चौथा दिन ‘टेडी डे’ के नाम से मनाया जाता है। ये दिन हर साल 10 फरवरी को मनाया जाता है। ये दिन प्यार, सुकून और अपनों को छोटी-सी खुशी देने का सिंबर है। इस मौके पर लोग अपने प्रियजनों को टेडी बियर गिफ्ट करके अपने प्यार का इजहार करते हैं। टेडी बियर को हमेशा से प्यार, अपनापन और इमोशनल सिक्योरिटी का प्रतीक माना जाता है।

जब कोई किसी को टेडी बियर देता है, तो वह सामने वाले को यह एहसास दिलाता है कि वह उसकी परवाह करता है। मुलायम और गले लगाने लायक टेडी बियर उन भावनाओं को भी बयां कर देता है, जिन्हें कई बार शब्दों में कहना आसान नहीं होता।

क्या है टेडी बियर का इतिहास


टेडी डे की शुरुआत टेडी बियर की ऐतिहासिक कहानी से मानी जाती है, जिसकी जड़ें 20वीं सदी की शुरुआत की एक घटना से जुड़ी हैं। साल 1902 में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति थियोडोर रूजवेल्ट शिकार पर गए थे। उस दौरान एक भालू को पकड़कर बांध दिया गया था, लेकिन रूजवेल्ट ने उसे गोली मारने से मना कर दिया। उनका कहना था कि इस तरह किसी बंधे हुए जानवर को मारना गलत और बेरहमी है। इसी घटना से टेडी बियर की कहानी की शुरुआत मानी जाती है। इस घटना की काफी चर्चा हुई और इस पर एक राजनीतिक कार्टून भी बनाया गया।

इसके बाद खिलौना बनाने वालों ने एक मुलायम भालू तैयार किया और उसे सम्मान में “टेडी का भालू” नाम दिया। धीरे-धीरे टेडी बियर मासूमियत, सुकून और साथ का सिंबर बनकर दुनिया भर में लोकप्रिय हो गया। समय के साथ जब वैलेंटाइन वीक प्यार जताने का खास मौका बन गया।

क्या हो टेडी डे का महत्व

टेडी डे का खास इमोशनल महत्व होता है, क्योंकि टेडी बियर सिर्फ एक साधारण तोहफा नहीं होता है। ये भरोसे, वफादारी और बिना शर्त प्यार का प्रतीक माना जाता है। कई दूसरे गिफ्ट समय के साथ भूल जाते हैं, लेकिन टेडी बियर अक्सर एक याद के रूप में संभालकर रखा जाता है। यह पाने वाले को उस व्यक्ति की याद दिलाता है जिसने उसे दिया है। ये दिन सिखाता है कि प्यार सिर्फ बड़े इशारों में नहीं, बल्कि सुकून और सहारे के एहसास में भी होता है। हैप्पी टेडी डे सिर्फ कपल्स ही नहीं, बल्कि दोस्त और परिवार के लोग भी मनाते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।