Hariyali Teej 2025: हरियाली तीज पर माथे पर सजाएं ये लेटेस्ट डिजाइनर बिंदी, नहीं हटेंगी आपसे नजरें

Hariyali Teej 2025: हरियाली तीज के दिन सुहागन महिलाएं पति के लंबी उम्र के लिए व्रत करती है। हरियाली तीज के मौके पर महिलाएं सोलह श्रृंगार करती है। इसमें बिंदी का एक खास महत्व होता है। हरियाली तीज जैसे खास मौके पर माथे पर बिंदी आपके पारंपरिक लुक को और खास बना देती है। हरियाली तीज के मौके पर जानते है अलग-अलग ट्रेंडी बिंदी डिजाइन के बारे में

अपडेटेड Jul 26, 2025 पर 21:52
Story continues below Advertisement
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
बिंदी सुहाग का प्रतीक भी मानी जाती है। हरियाली तीज के लिए तैयार होने के बाद अपना लुक पूरा करने के लिए महिलाएं  बिंदी लगाना नहीं भूलतीं।
बिंदी सुहाग का प्रतीक भी मानी जाती है। हरियाली तीज के लिए तैयार होने के बाद अपना लुक पूरा करने के लिए महिलाएं बिंदी लगाना नहीं भूलतीं।

चंदन बिंदी: बंगाली संस्कृति में लाल और सफेद चंदन बिंदियों का खास महत्व है। ये खूबसूरत डिज़ाइन में बनती हैं और बन हेयरस्टाइल के साथ लगाने पर पारंपरिक लुक को खास बना देती हैं।

चंद्र बिंदी: महाराष्ट्र की पारंपरिक चंद्र बिंदी अर्धचंद्र के आकार में होती है, जो गहरे रंग की होती है और उसमें अक्सर छोटे क्रिस्टल लगे होते हैं। यह बिंदी खास मौकों पर चेहरे को एक खास पारंपरिक लुक देती है।

अश्रु बिंदी: अश्रु यानी बूंद के आकार वाली बिंदी खासतौर पर गोल चेहरे पर बहुत अच्छी लगती है। इसमें लगा छोटा सा चमकदार स्टोन इसे और खास बनाता है। त्योहार या पारंपरिक पहनावे के साथ यह बिंदी लुक को अलग ही अंदाज़ देती है।(Photo: Canva)

लाल गोल बिंदी: बड़ी और गहरी लाल गोल बिंदी केवल सजावट नहीं, बल्कि भारतीय परंपरा में इसे सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। खास मौकों पर इसे लगाने से चेहरा निखरता है और पूरे पारंपरिक लुक में एक खास असर दिखता है।(Photo: Canva)

पेस्टल शेड्स बिंदी: गर्मियों में स्टाइलिश दिखने के लिए पेस्टल शेड्स वाली बिंदी एक अच्छा विकल्प मानी जाती है। ये हल्के रंग की बिंदियां पारंपरिक कपड़ों और साड़ियों के साथ खूब जचती हैं और अक्सर दुल्हनों की भी पसंद बनती हैं।(Photo: Canva)

मैटलिक बिंदी: धातु जैसी चमक वाली बिंदी देखने में काफी स्टाइलिश लगती है। यह आपके पारंपरिक पहनावे को एक नया और निखरा हुआ लुक देती है।(Photo: Canva)

स्टोन बिंदी: अगर आप सिंपल लेकिन खास लुक चाहती हैं, तो एक छोटी सी स्टोन बिंदी एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है। यह बिंदी चांदी या किसी और हल्के रंग में हो सकती है, जो कम गहनों के साथ भी चेहरे को खास चमक देती है।(Photo: Canva)