बारिश का मौसम शुरू होते ही सांपों का दिखना आम बात है, और यही वजह है कि लोग अक्सर घबराहट में आ जाते हैं। हालांकि, हर सांप खतरनाक नहीं होता। विशेषज्ञों के अनुसार भारत में पाए जाने वाले लगभग 70% सांप जहरीले नहीं होते और वे केवल तब हमला करते हैं जब खुद को खतरे में पाते हैं। फिर भी, बारिश और बाढ़ के कारण जब ये सांप गांवों, खेतों और घरों के आसपास दिखाई देते हैं, तो डर और अफवाहें बढ़ जाती हैं। दिलचस्प बात ये है कि कई सांप ऐसे भी होते हैं, जिन्हें इंसानों का साथी कहा जाता है, क्योंकि वे फसलों को नुकसान पहुंचाने वाले चूहों जैसे जीवों को खत्म करते हैं।
