Get App

Heavy Rain Alert: तीन दिनों बाद पूरे देश में छा जाएगा मानसून...इन इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल! IMD ने जारी की ये चेतावनी

Heavy Rain Alert: दिल्ली-NCR समेत देश के कई राज्यों में मानसून का इंतजार कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। आईएमडी के अनुसार, अगले 3-4 दिनों में मानसून पूरे देश में पहुंच जाएगा। इस बार मानसून सामान्य से करीब एक हफ्ता पहले आ रहा है। देश के कुछ हिस्सों में मानसून पहले ही पहुंच चुका है

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Jun 26, 2025 पर 10:46 PM
Heavy Rain Alert: तीन दिनों बाद पूरे देश में छा जाएगा मानसून...इन इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल! IMD ने जारी की ये चेतावनी
Heavy Rain Alert: मानसून अब उत्तर-पश्चिम भारत में भी धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है

Heavy Rain Alert: दिल्ली-NCR समेत देश के कई राज्यों में लोग बेसब्री से मानसून का इंतजार कर रहे हैं। मानसून का इंतजार कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। आईएमडी ने जल्द ही राष्ट्रीय राजधानी में मानसून के पहुंचने की उम्मीद जताई है। इसके साथ ही यह भी कहा है कि अगले तीन से चार दिनों में पूरे देश में मानसून आ जाएगा। आईएमडी के मुताबिक इस बार मानसून तय समय से करीब एक हफ्ता पहले पहुंच रही है।

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, देश के ज्यादातर हिस्सों में मानसून पहले ही पहुंच चुका है। वहीं राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में लोग मानसून का इंतजार कर रहे हैं।

कब पहुंचेगा मानसून

मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून अब उत्तर-पश्चिम भारत में भी धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है और अगले तीन से चार दिनों में बाकी बचे इलाकों तक भी पहुंचने की पूरी संभावना है। आमतौर पर मानसून 1 जून के आसपास केरल से शुरू होता है और धीरे-धीरे बढ़ते हुए 8 जुलाई तक पूरे देश में फैलता है। इस बार शुरुआत में दो हफ्ते तक मानसून की रफ्तार धीमी रही, लेकिन पिछले हफ्ते से इसमें तेजी आई है और अब यह मध्य भारत और उत्तर भारत के अधिकतर हिस्सों में पहुंच चुका है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें