Heavy Rain Alert: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर जारी है, लेकिन जल्द ही मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के लेटेस्ट अपडेट के अनुसार अगले कुछ घंटों में पूर्वी उत्तर प्रदेश के 11 जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है, जिससे लोगों को प्रचंड गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। वहीं, पश्चिमी यूपी के कई जिलों में लू (हीट वेव) का कहर जारी रह सकता है। मौसम की यह उठा-पटक अब आने वाले कुछ दिनों तक जारी रहेगी, और इस दौरान तापमान में भी हल्की गिरावट देखने को मिलेगी। मौसम विभाग की माने तो कई क्षेत्रों में 14 से 17 जून के बीच बारिश देखने को मिल सकती है।
