Get App

Heavy Rain Alert: दिल्ली को इस दिन मिलेगी उमस वाली गर्मी से राहत? अगले 24 घंटे में देश के इन हिस्सों में होगी बारिश

Heavy Rain Alert: दिल्ली में इस समय उमस वाली गर्मी पड़ रही है और लोगों का हाल बेहाल है। फिलहाल लोगों को इस बात का इंतजार है कि राजधानी में बारिश कब होगी। जानकारी के मुताबिक दिल्ली परिस्थितियां कई सारे कारकों के मौजूद होने के बाद भी बारिश के लिए अनुकूल नहीं हो पा रही

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 27, 2025 पर 7:37 PM
Heavy Rain Alert: दिल्ली को इस दिन मिलेगी उमस वाली गर्मी से राहत? अगले 24 घंटे में देश के इन हिस्सों में होगी बारिश
Heavy Rain Alert: देश के अलग-अलग राज्यों में इन दिनों बारिश का मौसम बना हुआ है।

देश के हर हिस्से में मौसम का अलग-अलग मिजाज देखने को मिल रहा है। एक तरफ देश के पहाड़ी राज्यों में आसमान से आफत बरस रही है तो वहीं दूसरी तरफ राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में लोगों का गर्मी से हाल बेहाल है। देश के कई हिस्सों में मानसून आने के बाद भी दिल्ली बारिश को तरस रही है। दिल्ली वाले भीषण उमस से परेशान है और बारिश का इंतजार हर किसी को है। वहीं दिल्ली में कब बारिश होगी और देश का बाकी राज्यों में अलगे 24 घंट में मौसम का कैसा हाल रहने वाला है आइए जानते हैं।

दिल्ली वालों को कब मिलेगी राहत

बता दें कि दिल्ली में इस समय उमस वाली गर्मी पड़ रही है और लोगों का हाल बेहाल है। फिलहाल लोगों को इस बात का इंतजार है कि राजधानी में बारिश कब होगी। जानकारी के मुताबिक दिल्ली परिस्थितियां कई सारे कारकों के मौजूद होने के बाद भी बारिश के लिए अनुकूल नहीं हो पा रही। दिल्ली के ठीक उत्तर में यानी हरियाणा और उत्तरप्रदेश के इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश हो रही है। वहीं अब मौसम विभाग की माने तो दिल्ली में इस हफ्ते के अंत में मानसूनी बारिश देखने को मिल सकता है। 29 जून तक दिल्ली में बारिश होने की आशंका जताई गई है।

धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है मानसून

सब समाचार

+ और भी पढ़ें