Heavy Rain Alert : उमस वाली गर्मी झेल रहे दिल्ली वालों को सूकून भरी राहत मिली है। दिल्ली वालों को मानसून का बेसब्री से इंतजार और अब राजधानी में मानसून की एंट्री हो गई है। दिल्ली के साथ ही दक्षिण-पश्चिम मानसून ने आगे बढ़ते हुए पूरे देश को कवर कर लिया है। इस तरह मानसून ने 9 दिन पहले ही पूरे देश को कवर कर लिया है। देश में मानसून आने की संभावित तारीख 8 जुलाई होती है। हालांकि दिल्ली में पिछले साल मानसून एक दिन पहले 28 जून को आ गया था।
