दुनिया की सबसे बड़ी ताकत सिर्फ पैसा या सेना नहीं, बल्कि यात्रा की आजादी भी हो सकती है। सोचिए, बिना पासपोर्ट के पूरी दुनिया घूमना कितना अद्भुत अनुभव होगा! यकीन मानिए, ऐसा सिर्फ तीन लोगों के लिए मुमकिन है—ब्रिटेन के किंग चार्ल्स तृतीय, जापान के सम्राट नरुहितो और उनकी पत्नी सम्राज्ञी मसाको। ये तीनों राजघराने अपनी शाही स्थिति के कारण बिना किसी वीजा या पासपोर्ट के दुनियाभर में एंट्री ले सकते हैं। आम नेताओं और देशों के प्रमुखों को भी डिप्लोमैटिक पासपोर्ट की जरूरत होती है, लेकिन ये शाही परिवार इससे मुक्त हैं।
