Kullu Landslide Video: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में गुरुद्वारा मणिकरण साहिब के पास रविवार (30 मार्च) को भूस्खलन के बाद एक बड़ा पेड़ कई गाड़ियों पर गिर गया, जिससे छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि गुरुद्वारे के सामने पहाड़ पर एक पेड़ तूफान और भूस्खलन के बाद उखड़ गया। उन्होंने बताया कि यह सड़क पर खड़े कुछ वाहनों पर गिर गया, जिससे छह लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।
