Holi Dress for Women: होली फंक्शन में आउटफिट कन्फ्यूजन? ये ड्रेस आइडियाज आपके लिए परफेक्ट

Holi Dress for Women: अगर होली फंक्शन में आउटफिट चुनने को लेकर कंफ्यूज हैं, तो आप लाइट कलर के कुर्ता-प्लाजो सेट, दुपट्टा कॉम्बिनेशन, साड़ी या लहंगा ट्राई कर सकती हैं। ये आउटफिट्स न केवल स्टाइलिश और खूबसूरत दिखाते हैं, बल्कि आपको आरामदायक भी रखते हैं और होली के रंगों में चार चाँद लगा देते हैं

अपडेटेड Feb 22, 2026 पर 3:50 PM
Story continues below Advertisement
Holi Dress for Women: होली फंक्शन में लाइट कलर का स्ट्रेट कुर्ता प्लाजो सेट एक बढ़िया ऑप्शन है।

होली सिर्फ रंगों का त्यौहार नहीं है, बल्कि फैशन और स्टाइल दिखाने का भी बेहतरीन मौका है। इस दिन हर कोई अपने लुक में अलग और खूबसूरत दिखना चाहता है। लेकिन कई बार होली के इवेंट्स में सही आउटफिट चुनना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। अगर आप भी अपने होली फंक्शन के लिए आउटफिट को लेकर कंफ्यूज हैं, तो आपके लिए कुछ परफेक्ट ऑप्शन हैं। आप लाइट कलर के कुर्ता-प्लाजो सेट, दुपट्टे वाले कॉम्बिनेशन, फ्लोरल या ए-लाइन डिजाइन वाले एथनिक कुर्ता, शिफॉन साड़ी या होली स्पेशल लहंगा पहन सकती हैं।

ये आउटफिट्स न सिर्फ आपको स्टाइलिश बनाते हैं, बल्कि आरामदायक भी रहते हैं, ताकि आप पूरे दिन रंगों और जश्न का आनंद ले सकें। सही रंग और डिजाइन चुनकर आप अपनी खूबसूरती और व्यक्तित्व दोनों को उभार सकती हैं और होली में हर नजर आपकी ओर टिक जाएगी।

1. मंदारिन कॉलर स्ट्रेट कुर्ता प्लाजो


होली फंक्शन में लाइट कलर का स्ट्रेट कुर्ता प्लाजो सेट एक बढ़िया ऑप्शन है। इसे झुमके और स्ट्रेट हेयर के साथ पहनें और अपने लुक को सिंपल लेकिन स्टाइलिश बनाएं।

2. गोल गले वाला ए-लाइन कुर्ता

लाइट कलर का गोल गले वाला सीक्विन्ड ए-लाइन कुर्ता प्लाजो और दुपट्टे वाला सेट पहनकर आप स्टाइलिश होने के साथ कंफर्टेबल भी महसूस करेंगी।

3. फ्लोरल योक थ्रेड वर्क अनारकली

फ्लोरल योक डिजाइन वाला थ्रेड वर्क अनारकली कुर्ता प्लाजो और दुपट्टा सेट पहनकर आपका लुक किसी हसीना से कम नहीं दिखेगा। यह आपके स्टाइल में चार चांद लगा देगा।

4. वी नेक कुर्ता

लाइट कलर का कढ़ाईदार वी नेक सूती कुर्ता प्लाजो सेट पहनकर आप होली में सबका ध्यान अपनी ओर खींच सकती हैं। मैचिंग ज्वैलरी और हील्स इसे कंप्लीट लुक देंगे।

5. होली में लहंगा

सांस्कृतिक प्रोग्राम या प्रतियोगिताओं में लहंगा-चोली पहनकर आप राधा-रानी जैसी प्यारी दिख सकती हैं।

6. मथुरा की होली में क्या पहनें

मथुरा में होली कई दिनों तक सेलिब्रेट होती है। लहंगा पहनकर आप वहां भी स्टाइल और ट्रेडिशन का बेस्ट कॉम्बिनेशन पा सकती हैं।

7. साड़ी में ग्रेसफुल लुक

शिफॉन साड़ी होली में स्टाइल और कंफर्ट दोनों देती है। हल्का फैब्रिक होने से आप आराम से इवेंट एन्जॉय कर सकती हैं।

8. जीन्स-कुर्ता कॉम्बिनेशन

अगर आप होली के लिए कुछ अलग चाहते हैं, तो व्हाइट क्रॉप टॉप के साथ जीन्स-कुर्ता भी बढ़िया ऑप्शन है। यह लुक मॉडर्न और फैशनेबल दोनों है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।