Get App

Dog Safety Tips: रोड पर स्ट्रीट डॉग अचानक कर दे हमला तो कैसे करें खुद का बचाव, जानें लें ये काम की टेक्निक

शहर की गलियों में स्ट्रीट कुत्ते आमतौर पर दिखते हैं। ज्यादातर वे नुकसान नहीं पहुंचाते, लेकिन भूखे, डरे हुए या झुंड में होने पर आक्रामक हो सकते हैं। अगर अचानक सुनसान जगह पर कुत्ते हमला कर दें, तो घबराने के बजाय सही तरीके से बचाव करना जरूरी है

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Aug 29, 2025 पर 4:14 PM
Dog Safety Tips: रोड पर स्ट्रीट डॉग अचानक कर दे हमला तो कैसे करें खुद का बचाव, जानें लें ये काम की टेक्निक
अगर किसी सुनसान रास्ते पर कुत्तों का झुंड अचानक आप पर हमला कर देते हो तो उनसे खुद का बचाना मुश्किल हो जाता है (Photo: Canva)

Dog Safety Tips: अक्सर शहर की गलियों में स्ट्रीट कुत्ते आसानी से देखने को मिल जाते हैं। वहीं आए दिन सोशल मीडिया पर खबर आती रहती है कि कुत्तों के झुंड ने किसी बच्चों या फिर बुजुर्गों पर हमला कर दिया है। अगर किसी सुनसान रास्ते पर कुत्तों का झुंड अचानक आप पर हमला कर देते हो तो उनसे खुद का बचाना मुश्किल हो जाता है। वैसे ज्यादातर कुत्ते नुकसान नहीं पहुंचाते है, लेकिन अगर वे डरे, भूखे या फिर झुंड में हों तो उनका व्यवहार अचानक बदल सकता है। अगर आप पर अचानक स्ट्रीट कु्त्ते हमला कर दे तो घबराने के बजाए उस से कैसे खुद का बचाव करना चाहिए। आइए जानते हैं उन उपायों के बारे में

कुत्ते को देखकर भागे नहीं

अगर सड़क पर कुत्ता आपके सामने आ जाए तो उससे घबराकर भागना सही नहीं है, क्योंकि दौड़ने से वह आपका पीछा कर सकता है। ऐसे वक्त में आपको भागने की जगह शांत खड़े रहें या धीरे-धीरे कदम बढ़ाएं। घबराहट या अचानक हरकतें उसे चिड़चिड़ा बना सकती हैं। सहज रहकर धीरे हटना ही सुरक्षित तरीका है, जिससे कुत्ता भी शांत रहता है।

झुंड में कुत्तों से सावधान

झुंड में कुत्ते अकेले कुत्तों से ज्यादा सतर्क होते हैं और उनके पास जाने पर आक्रामक हो सकते हैं।इसलिए हमेशा दूरी बनाए रखना बेहतर है और कोशिश करें कि उनके बीच में न जाएं। खासकर रात या अंधेरे में और भी सावधानी रखें, क्योंकि अचानक दिखने पर वे आपको खतरा समझ सकते हैं। सुरक्षित रहने का सबसे अच्छा तरीका है दूर रहना।

हाव-भाव पर रखें नजर

सब समाचार

+ और भी पढ़ें