अगर आप किसी ऐसे कैफे की खोज कर रहे हैं, जहां आपको खाने के साथ जानवारों के साथ खेल भी सकते हैं तो ये खबर आपके लिए है। हैदराबाद के बंजारा हिल्स की गली नंबर 4 में बना पेट कैफे हैदराबाद एक बेहद खास जगह है। यहां आप जानवरों के साथ मिलकर एक सुकून भरा समय बिता सकते हैं। अगर आपके पास अपना पेट नहीं है तो यहां आकर आप बिल्लियों और कुत्तों के साथ एन्जॉय कर सकते हैं। इस कैफे में आपको मिनी पोमेरेनियन इडली, डोसा और गब्बर नाम का एक पिल्ला भी मिलेगा, जिनके साथ आप भोजन कर सकते हैं।
