भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ब्रिटेन दौरा काफी खास रहा। इस दौरे में प्रधानमंत्री का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पीएम मोदी ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के साथ मसाला चाय की चुस्की लेते हुए नजर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर इसकी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में एक व्यक्ति दुनिया के दो ताकतवर शख्स को मसाला चाय सर्व हुए नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर इस तस्वीर के वायरल होने के बाद हर कोई ये जानना चाहता है कि कौन है वह शख्स, जिसने दोनों प्रधानमंत्रियों को चाय परोसी।
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "चेकर्स में प्रधानमंत्री कीर स्टारमर के साथ 'चाय पर चर्चा'... भारत-यूके संबंधों को और मजबूत बनाते हुए!"
चाय वाले ने शेयर किया वीडियो
शेयर की गई तस्वीर में पीएम मोदी और यूके के पीएम कीर स्टार्मर हैं। वहीं एक शख्स पारंपरिक भारतीय कुर्ता पहनकर दोनों नेताओं को चाय परोस रहा था। स्टॉल पर एक बैनर में लिखा था, "ताजा मसाला चाय… भारत से लाई गई, लंदन में बनी" चाय सर्व करने वाले शख्स ने बाद में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया गया। इस वीडियो में पीएम मोदी और स्टार्मर चाय की चुस्की लेते हुए नजर आ रहे है। आइए जानते हैं कौन है पीएम मोदी को चाय पिलाने वाला शख्स।
अखिल ने वीडियो को शेयर कर कैप्शन में लिखा, "प्रधानमंत्री मोदी और पीएम कीर स्टार्मर को चाय सर्व करते हुए यह बस एक आम सा गुरुवार था। कितना खास दिन था! खुद को बेहद सम्मानित महसूस कर रहा हूं। हम पूरी कहानी अगले हफ्ते आपके साथ साझा करेंगे, तो जुड़े रहिए!"
बता दें पीएम मोदी को चाय पिलाने वाले शख्स का नाम अखिल पटेल है। अखिल पटेल को 'लंदन चायावाला' के नाम से भी जाना जाता है। भारतीय मूल के उद्यमी अखिल ने लंदन में 'अमाला चाय' नाम से एक चाय ब्रांड शुरू किया, जो असली भारतीय मसाला चाय के लिए जाना जाता है। अखिल पटेल ने लंदन के हैम्पस्टेड इलाके में स्थित यूनिवर्सिटी कॉलेज स्कूल से पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से मैनेजमेंट में ग्रेजुएशन किया है। साल 2019 में अखिल पटेल ने करियर की दिशा बदलते हुए अपनी दादी से प्रेरणा लेकर 'अमला चाय' नाम से एक चाय कंपनी शुरू की। इस ब्रांड की खासियत यह है कि इसकी चाय और मसाले असम और केरल के छोटे-छोटे पारिवारिक खेतों से सीधे मंगवाए जाते हैं।
View this post on Instagram